Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के सूमी शहर पर बड़ा हवाई हमला किया है। इसमें 20 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। यूक्रेन की आर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। इतना ही नहीं यूक्रेन की राजधानी कीव को भी निशाना बनाया गया है। सुमी के मेयर आर्टेम कोबजार ने सोशल मीडिया पर कहा कि मिसाइल हमले के बाद आज कई लोग मारे गए। उन्होंने आगे कहा कि दुश्मन ने फिर से नागरिकों पर हमला किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह करीब 10.20 बजे यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि उसने सुमी क्षेत्र के ऊपर एक तेज आवाज सुनी। इसके कुछ ही देर के बाद शहर में विस्फोटों की आवाज सुनाई देने लगी। हमले में करीब 20 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। सोशल मीडिया पर शेयर कुछ वीडियों में जली हुई कारें और हवा में उठता धुंआ दिखाई दे रहा है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दुख जताया

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले पर प्रतिक्रिया दी है और इसे सिविलियन लाइफ पर हमला बताया है। उन्होंने कहा, ‘रूसी मिसाइलों ने एक आम शहर की सड़क, आम जीवन इमारतों, शैक्षणिक संस्थानों, सड़क पर कारों को निशाना बनाया और यह उस दिन हुआ जब लोग चर्च जाते हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दर्जनों नागरिक मारे गए और घायल हुए। केवल गंदे लोग ही इस तरह की हरकत कर सकते हैं। आम लोगों की जान लेना। परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’

कीव में भारतीय फार्मा कंपनी के गोदाम पर रूसी मिसाइल का हमला

जेलेंस्की ने जोर देते हुए कहा, रूस बिल्कुल इसी तरह का आतंक चाहता है और इस युद्ध को खींच रहा है। रूस पर दबाव डाले बिना शांति असंभव है। वार्ता ने कभी भी बैलिस्टिक मिसाइलों और बमों को नहीं रोका है। रूस के प्रति एक आतंकवादी के रवैये की जरूरत है। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जो यूक्रेन के साथ खड़े हैं और हमारी जिंदगी की रक्षा करते हैं।’

शांति वार्ता के बीच हमला

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब वाशिंगटन रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम कराने की कोशिश कर रहा है। कीव ने एक महीने पहले 30 दिन के पूर्ण युद्ध विराम पर सहमति जताई थी , लेकिन मॉस्को ने अब तक इनकार कर दिया है और यूक्रेन के नागरिक केंद्रों पर हमले जारी रखे हुए है। हमले से एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता ठीक चल रही है, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इसका समाधान जल्द ही निकलना चाहिए। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘एक समय ऐसा आता है जब आपको या तो चुप रहना होता है या फिर चुप रहना होता है। देखते हैं क्या होता है, लेकिन मुझे लगता है कि सब ठीक चल रहा है।’ युद्ध विराम को लेकर रूस ने अमेरिका के सामने रखी शर्तें