Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीव ने शनिवार को दावा किया कि रूस जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। यह आरोप यूक्रेन में भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी कुसुम के गोदाम पर मिसाइल हमले के बाद लगाया गया है। इसे लेकर X पर एक पोस्ट में आरोप लगाया गया है। यूक्रेन के दूतावास ने आरोप लगाया कि रूस ने “जानबूझकर” यूक्रेन में भारतीय व्यवसायों को निशाना बनाया।
यूक्रेन के दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, “आज एक रूसी मिसाइल ने यूक्रेन में भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी कुसुम के गोदाम पर हमला किया। भारत के साथ ‘विशेष मित्रता’ का दावा करते हुए, मॉस्को ने जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बनाया। इस हमले के साथ रूस ने बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनाई गई दवाओं को नष्ट कर दिया।”
कुसुम हेल्थकेयर द्वारा संचालित इस गोदाम में कथित तौर पर मानवीय जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति रखी गई थी। कीव ने अभी तक हताहतों या नुकसान का विवरण जारी नहीं किया है, लेकिन हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन बताया है। हालांकि, रूस ने आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
कीव के पोस्ट से पहले यूक्रेन में ब्रिटेन के राजदूत मार्टिन हैरिस ने हमले की सूचना देते हुए कहा कि यह हमला मिसाइल द्वारा नहीं, बल्कि रूसी ड्रोन द्वारा किया गया था।
स्मार्टफोन और कंप्यूटर को नए टैरिफ से मिली छूट, जानें ट्रंप प्रशासन ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला
मार्टिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज सुबह रूसी ड्रोन ने कीव में एक प्रमुख दवा गोदाम को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, जिसमें बुजुर्गों और बच्चों के लिए आवश्यक दवाओं का स्टॉक जलकर खाक हो गया। यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ रूस का आतंक अभियान जारी है।”
कुसुम क्या है?
इसकी वेबसाइट के अनुसार, कुसुम दवा कंपनियों का एक बहुराष्ट्रीय समूह है, जिसके यूक्रेन, भारत, मोल्दोवा, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, फिलीपींस, म्यांमार, मैक्सिको और केन्या में 2,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कुसुम समूह चार आधुनिक विनिर्माण सुविधाओं का संचालन करता है – तीन भारत में और एक यूक्रेन में और साथ ही दो इन-हाउस रिसर्च सेंटर भी हैं।
यह भी पढ़ें-