अपने 41 दिन के नवजात बच्चे को एक बेरहम पिता ने इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसका पैर काटना पड़ा। ये बेरहम पिता अब जेल में है। लेकिन जेल में उसके इस अपराध के लिए साथी कैदियों ने उसे बुरी तरह से पीटा है। ये क्रूर पिता 47 साल का टोनी स्मिथ है। टोनी की जेल में बंद अन्य कैदियों ने मोजे के भीतर लोहे के टुकड़े भरकर और कुर्सी पर बांधकर बुरी तरह से पिटाई की है। टोनी इस समय यूके की उच्च सुरक्षा वाली स्वेलसाइड जेल में बंद है। स्मिथ के साथ ही उसकी प्रेमिका 24 साल की जोडी सिम्पसन को भी जेल में बंद किया गया है। जोडी पर भी अपने नवजात बच्चे पर अत्याचार करने का आरोप है। कैदियों के हमले में टोनी स्मिथ की आंखों पर चोट आई है। उसकी पसलियां और जबड़ा भी तोड़ दिया गया है।
Who says prisoners don’t do anything good? They badly beat Tony Smith “The baby torturer”! Sounds good to me! #karmaisabitch pic.twitter.com/uhtbqNsF6D
— Allan Dent (@DentAllan) August 26, 2018
समाचार पत्र डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रत्यक्षदर्शी ने उन्हें बताया, स्मिथ सौभाग्य से ही जीवित बच पाया। उसे गलती से ऐसे अपराधियों के बीच रख दिया गया था, जो बेहद खतरनाक थे। ये हमला बीते 7 अगस्त को किया गया था। बताया गया कि कैदियों ने स्मिथ को उसकी अपनी सेल में चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा। उस वक्त में कैदियों ने स्मिथ को कुर्सी से बांध दिया और उस पर हमला बोल दिया। हमला करने के लिए कैदियों ने मोजे में टूना कैन और धातु की छड़ों को भरकर हथियार की तरह इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्होंने चारों तरफ से टोनी स्मिथ पर हमला बोल दिया। बंदी रक्षक बड़ी मशक्कत के बाद उसे आजाद करवाने में सफल हो सके। अब टोनी स्मिथ को तन्हाई बैरक में रखा गया है, जबकि इस बात की जांच जारी है कि ये हमला कैसे हुआ?
टोनी स्मिथ ने साल 2014 में अपने 41 दिन के बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया था। उसके परिजनों ने उसे इतनी बुरी तरह से पीटा था कि उसे अपनी जिंदगी की जंग लड़नी पड़ी थी। बाद में उसकी चोटें सेप्टिक हो गईं थीं और टांगों में आठ जगह फ्रैक्चर आ गया था। टोनी और उसकी गर्लफ्रेंड बच्चे को गंभीर स्थिति में छोड़कर नौ घंटे के लिए बाहर चले गए थे। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्चे की दोनों टांगों को काटना पड़ा।
बाद में इस देरी पर उन्होंने सफाई दी थी कि वे प्लंबर का इंतजार कर रहे थे। इस मामले की सुनवाई मेडस्टोन क्राउन कोर्ट में हुई थी। सुनवाई के दौरान पाया गया कि बच्चे की जांघ की हड्डी, निचली टांगे, दायां टखना, बायां अंगूठा और दो अन्य हड्डियां क्षतिग्रस्त थीं। ये चोटें बच्चे को मारने, खींचने और मरोड़ने के कारण आईं थीं। ये मारपीट अस्पताल लाने के कम से कम 10 दिन पहले की गई थी। वर्तमान में बच्चा अब तीन साल का है। उसे एक नए प्यार करने वाले परिवार ने गोद ले लिया है। जबकि टोनी स्मिथ और उसकी गर्लफ्रेंड को नशे का आदी पाया गया। उन्हें फरवरी 2018 में 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है।