फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल रूस में होगा। टूर्नामेंट से पहले मेजबान देश ने इसके लिए ढेर सारी तैयारियां कर ली हैं। रूस ने इसी क्रम में फीफा वर्ल्ड कप के लिए अपने ही देश की एक मॉडल को एंबैसेडर के तौर पर चुना है। यह फैसला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सहमति के बाद लिया गया है।

खूबसूरत मॉडल का नाम विक्टोरिया लोपेरेवा है। वह टेलीविजन प्रेजेंटर, एक्ट्रेस और ब्लॉगर हैं। साल 2003 में मिस रूस भी रह चुकी हैं। लेकिन इस टू्र्नामेंट के लिए उन्हें चुने जाने के पीछे रूसी राष्ट्रपति का अहम रोल बताया जा रहा है।

विक्टोरिया ने 2003 में मिस रूस का खिताब अपने नाम किया था। (फोटोः इंस्टाग्राम)

हुआ यूं कि 18 मार्च को पुतिन दोबारा से रूस के राष्ट्रपति चुने गए थे। चुनाव के दिन विक्टोरिया ने अपने 18 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से वोट करने की अपील की थी। वह इसके बाद मॉस्को में वोट मॉनिटरिंग ऑफिस का दौरा करने भी पहंची थीं।

उन्होंने इस बारे में पोस्ट के जरिए कहा था, “आज मैंने देखा कि रूस के राष्ट्रपति चुनाव के मतदान पर किस तरह निगरानी रखी जाती है।” पुतिन के भारी मतों से जीतने बाद उन्होंने पोस्ट कर कहा था, “यह एक नया हफ्ता है, मगर आने वाले छह सालों के लिए स्थिरता नजर आ रही है।”

फीफा वर्ल्ड कप 2018 की आधिकारिक एंबैसेडर होने के अलावा विक्टोरिया टीवी प्रेजेंटर हैं। (फोटोः इंस्टाग्राम)

फीफा वर्ल्ड कप की एंबैसेडर बनाए जाने के बाद विक्टोरिया रैंप शो व इवेंट्स से लेकर सोशल मीडिया तक सुर्खियां बंटोर रही हैं। लोग उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जाकर उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनके फोटोज-वीडियो को लाइक व शेयर कर रहे हैं।