दक्षिण अफ्रीका ने न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप(एनएसजी) में भारत को शामिल किए जाने का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने मुलाकात के बाद संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि वे एनएसजी में भारत की सदस्यता का समर्थन करने के लिए दक्षिण अफ्रीका को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका जैसे मित्र देशों के सक्रिय सहयोग की भारत कदर करता है।
My delegation and I already feel at home here, we are deeply grateful to you for that: PM Modi in Pretoria pic.twitter.com/qcYubyCAeZ
— ANI (@ANI_news) July 8, 2016
पीएम मोदी ने कहा औपनिवेशिक शासन और नस्लीय दमन के खिलाफ भारत और दक्षिण अफ्रीका एक साथ खड़े हैं। आतंकवाद के कारण लोगों की जान दांव पर लगी है। दोनों देश मिलकर सतर्क और सक्रियता से क्षेत्र में और दुनिया में इसका सामना करेंगे। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, ”उनकी यह यात्रा दुनिया के दो महान नेता महात्मा गांधी ओर नेल्सन मंडेला को श्रद्धाजंलि देने का अवसर है। खनिज, खान, केमिकल्स और फार्मा क्षेत्र में हमारे बिजनेस व निवेश को आगे बढ़ाए जाने की संभावना है। हमारा संघर्ष हमारी रणनीतिक साझेदारी की मजबूत नींव रखता है।”
Have agreed to expand&improve people to people contact between our two countries: South Africa President Jacob Zuma pic.twitter.com/ViCQHiJlQW
— ANI (@ANI_news) July 8, 2016
Terrorism is another thing that puts safety of our people at risk: PM Modi pic.twitter.com/R3jfXre4q7
— ANI (@ANI_news) July 8, 2016
इससे पहले जैकब जुमा ने कहा कि दोनों देश लोगों के बीच आपसी संबंधों को सुधारने और बढ़ाने के लिए सहमत हैं। भारत के साथ वीजा नियमों को सरल बनाने के लिए काम किया जा रहा है। भारत में 100 के करीब भारतीय कंपनियां हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी इस समय चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर हैं। मोजाम्बिक का दौरा कर वे दक्षिण अफ्रीका आए हैं। यहां से वे तंजानिया और केन्या जाएंगे।

