PM Modi In Cyprus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से नवाजा है। सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह सिर्फ नरेंद्र मोदी का सम्मान नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं है, ये 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। उनके सामर्थ्य और आकांक्षाओं का सम्मान है। ये हमारे देश के सांस्कृतिक भाईचारे और “वसुधैव कुटुंबकम” की विचारधारा का सम्मान है। मैं ये सम्मान भारत और Cyprus के मैत्रीपूर्ण संबंधों को, हमारे साझा मूल्यों को समर्पित करता हूं। सभी भारतीयों की तरफ से मैं ये सम्मान अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं।’

हमारी साझेदारी नई ऊंचाईयां छुएगी – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘ये सम्मान शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों की समृद्धि के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं इस सम्मान को भारत और Cyprus के संबंधों के प्रति एक जिम्मेदारी के रूप में इस महत्मय समझता हूं और मैं उस भाव से ये लेता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सक्रिय साझेदारी आने वाले समय में नई ऊंचाइयां छुएगी। हम मिलकर न केवल अपने देशों के विकास को मजबूत करेंगे, बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वैश्विक वातावरण के निर्माण के लिए मिलकर योगदान देंगे।’

 दुनिया के नक्शे में कहां है साइप्रस?

किसके नाम पर है यह सम्मान?

ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III साइप्रस गणराज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इसका नाम देश के पहले राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस III के नाम पर रखा गया है। यह पुरस्कार शांति, संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूती देने के लिए दिया जाता है।

किसी भारतीय पीएम की दो दशक बाद पहली यात्रा

किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह दो दशक से ज्यादा समय बाद साइप्रस की पहली यात्रा है। यह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर फोकस करती है। इस यात्रा को तुर्की-पाकिस्तान की बढ़ती हुई धुरी का मुकाबला करने के लिए एक सोची-समझी चाल के तौर पर देखा जा रहा है। 7 पॉइंट्स में जानिए पीएम नरेंद्र मोदी की साइप्रस यात्रा क्यों है खास पढे़ं पूरी खबर…