संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में नौकरी ढूंढ़ रही 19 साल की भारतीय युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में एक रियल एस्टेट कंपनी में कार्यरत 33 वर्षीय पाकिस्तानी मैनेजर ने लड़की को कंप्यूटर सिखाने के बहाने से अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की।
जानकारी के मुताबिक, लड़की दुबई में नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसका संपर्क पाकिस्तानी मैनेजर से हुआ। उसने लड़की से कहा कि उसकी कंपनी को सेक्रेटरी की जरूरत है। महिला इस व्यक्ति से दुबई में अल रशीदिया इलाके में मिली, जहां से वह उसे अपने फ्लैट में ले गया। हालांकि, उसने महिला से कहा था कि जहां वह उसे ले जा रहा है, वह जगह कंपनी का ऑफिस है। लेकिन जब लड़की फ्लैट के अंदर गई तो उसे पता चला कि वह तो पाकिस्तानी मैनेजर का घर है। इसके बाद वह उसे बेडरूम में ले गया और छेड़छाड़ की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी मैनेजर का ए. एन. बताया जा रहा है। इस मामले में 26 मई को सुनाया जाना है।