पाकिस्तानी टीवी चैनल अब तक की एंकर सना फैजल को उनके ही एक प्रशंसक द्वारा जहर देने का मामला सामने आया है। सना पाकिस्तान में एक जाना पहचाना नाम है। अपने शो खूफिया के जरिए वो बेहद आक्रामक रिपोटिंग करती हैं। फिलहाल वो अस्पतान में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। खबरों के अनुसार इनवेस्टिगेटिव शो खुफिया की एंकर सना पाकिस्तान के उत्तरी नजीमाबाद के एक आइसक्रीम पार्लर में गईं थीं। वहां उनके एक  14-15 साल के प्रशंसक लड़के ने उनके साथ सेल्फी ली। इसके बाद उसने सना को आइसक्रीम पेश की जिसे सना ने खुशी-खुशी ले लिया, लेकिन उसे खाने के बाद से ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई। आइसक्रीम में जह़र होने की बात भी कही जा रही है।

सना फैजल का शो खुफिया एक इनवेस्टिगेटिव प्रोग्राम है। इसमें सना अपराध से लेकर सामाजिक बुराइयों की पोल खोलती नजर आतीं हैं। बेहद आक्रमाक और भड़कीले अंदाज से वो अपने शो के लिए रिपोर्टिंग करती है। इस शो के दौरान कई बार वो छापा मारते समय पुलिसवालों को भी अपने साथ मिला लेती है। मीट में मिलावट और दूध के काले कारोबार पर उनकी खोजी रिपोर्ट ने पाकिस्तान के बड़े तबके की आंख खोल दी थी।

माना जा रहा है उनके ऐसे ही किसी काम से नाराज किसी शख्स ने उन्हें जान से मारने की साजिश रची है। अस्पताल में सना का इलाज चल रहा है। सना फैजल को जहरीली आइसक्रीम खाने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। हालांकि अभी इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।