अमेरिका के एक खुफिया थिंकटैंक का मानना है कि पाकिस्तान दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश है। खतरनाक देशों की इस सूची में पहला स्थान इराक का है।
खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने वाली वाशिंगटन आधारित कंपनी इंटेलसेंटर द्वारा कल कंट्री थ्रेट इंडेक्स (किसी देश से खतरे का सूचकांक) को अंतिम रूप दिया गया। इस सूची में चौथे स्थान पर रहा अफगानिस्तान दूसरा दक्षिण एशियाई देश है।

देशों को इस सूची में दी जाने वाली रैंकिंग का आधार संबंधित देशों में पिछले 30 दिन में आतंकी और विद्रोहियों से संकट की सूचनाओं, संदेशों, वीडियो, तस्वीरों, घटनाओं और मृतकों एवं घायलों की संख्या को बनाया गया।

इन 10 देशों की सूची में जो अन्य देश हैं, वे हैं- नाइजीरिया (दूसरा), सोमालिया (तीसरा), यमन (पांचवां), सीरिया (छठा), लीबिया (सातवां), मिस्र (नौवां) और केन्या (दसवां)।
कुल मिलाकर 45 देशों का सीटीआई :सूचकांक: शून्य से अधिक है। इन देशों का औसत सीटीआई 74 है और वैश्विक सीटीआई 3,313 है।