Russia-Tymovskoye Blast: रूस के पूर्वी सखालिन द्वीप (Sakhalin Island) पर तिमोवस्कॉय (Tymovskoye) में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत धमाके की खबर सामने आई है। रूसी समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक यह धमाका आज सुबह लगभग 5.03 बजे हुए। इस शक्तिशाली विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई। एजेंसी के सूत्र के मुताबिक, यह सिलेंडर खाना पकाने वाले गैस चूल्हे से जुड़ा हुआ था और ये 20 लीटर का गैस सिलेंडर था तो वहीं, रूस की जांच समिति ने कहा है कि वो इस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सुदूर पूर्वी रूस में सखालिन द्वीप पर शनिवार (19 नवंबर, 2022) को एक अपार्टमेंट में हुए विस्फोट में चार बच्चों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि मॉस्को के समयानुसार सुबह करीब 5:30 बजे एक अपार्टमेंट में एक गैस सिलेंडर फटने के बाद तिमोवस्कॉय शहर में एक पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

सखालिन सरकार वालेरी लिमारेंको ने टेलीग्राम पर लिखा, बचाव दल मलबे के नीचे दबे पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इमारत में रहने वाले 33 लोगों में से कुछ का पता नहीं चल पाया है। सखालिन जापान के उत्तर में प्रशांत महासागर में स्थित है।

लिमारेंको के अनुसार, विस्फोट से प्रभावित निवासियों को अस्थायी आश्रय देने की बात कही गई है। साथ ही जिन परिवारों का विस्फोट में घर ढह गया है। उन्हें 500,000 रूबल का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रूबल (16,434 डॉलर) अनुग्रह राशि दी जाएगी।

रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी

इससे पहले रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने तब कहा था कि कैफे में सुबह के समय एक विवाद के दौरान किसी ने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद आग लग गई। रेस्क्यू टीम ने 250 लोगों को बाहर निकाला। कोस्त्रोमा उत्तरी मॉस्को से करीब 340 किलोमीटर दूर स्थित है। आग लगने के दौरान कैफे की छत गिर गई। जिसके बाद जांच शुरू की गई थी।