दुनिया में एक और मुस्लिम देश बनाने की तैयारी चल रही है। वेटिकन सिटी को अभी तक दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है। यहां पर ईसाई धर्म के सबसे बड़े नेता पोप बैठते हैं। ईसाई धर्म से जुड़े बड़े फैसला यहीं पर होते हैं। अब उसी की तर्ज पर दुनिया में एक मुस्लिम देश बनाने की तैयारी चल रही है। एक मुस्लिम मौलवी ने अल्बानिया की राजधानी तिराना में एक सबसे छोटे मुस्लिम देश बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
मुस्लिम महिलाओं को मिलेगी आजादी
नए मुस्लिम देश में मुस्लिम महिलाओं को सब कुछ पहनने की आजादी होगी और उन पर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई पाबंदी नहीं होगी। इस देश का नाम तिराना होगा और यह अल्बानिया की राजधानी तिराना में बन रहा है। यह मुल्क 27 एकड़ में फैला होगा।
तिराना नाम से अलग देश बनाने की कोशिश मौलवी एडमंड ब्रहीमाज कर रहे है। उन्होंने कहा कि खुदा ने किसी भी चीज को लेकर रोक नहीं लगा रखी है, यह हमें तय करना है कि हम क्या करना चाहते हैं। एडमंड वहां पर बाबा मोंडी के नाम से चर्चित हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा प्रस्तावित नए देश को अल्बानिया एक नए मुल्क के तौर पर विकसित करने को राजी है।
राहुल गांधी को आईना, चीन को चेतावनी और अमेरिका से बढ़ती साझेदारी… PM मोदी के बड़े संदेश
नए देश का अपना प्रशासन होगा, इसकी सीमाएं होगी और लोगों को पासपोर्ट भी जारी किए जाएंगे। इस बीच अल्बानिया की प्रधानमंत्री ईदी रामा ने भी कहा है कि वह नए देश के बारे में ऐलान करेंगे। यह देश इस्लाम की सूफी परंपरा से जुड़े नियमों को मानेगा।
सेना में रह चुके हैं मौलवी
नया देश बनाने वाले मौलवी 65 साल की उम्र के हैं और वह अल्बानिया की सेना में भी रह चुके हैं। दुनिया के लाखों मुसलमान के बीच वह लोकप्रिय भी हैं। नया देश सूफी परंपरा से जुड़े बेकटाशी ऑर्डर से संचालित होगा। इसकी जड़े तुर्की में पाई गई थीं। हालांकि अब इस समुदाय का बेस अल्बानिया में है। अल्बानिया के प्रधानमंत्री का कहना है कि हम नया मुस्लिम देश इसलिए बना रहे हैं, ताकि हमारे इस्लाम के उदारवादी चेहरे को दुनिया के सामने रखा जा सके।