दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मॉस्को में फ्रेंड्स ऑफ इंडिया इवेंट में भारतीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-रूस की दोस्ती का नया दौर शुरू हो गया है। मोदी ने मॉस्को के एक्सपो सेंटर से 3 हजार भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने अटल विहारी वाजपेयी की कविता गीत नया गाता हूं का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि रूस में वैदिक मंत्रों के उच्चारण पर भी अपनी खुशी जाहिर की।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद सभी लोगों को ईद-ए-मिलाद की बधाई दी। उन्होंने रूसी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि भारत और रसिया का संबंध बहुत गहरा है।