यूक्रेन पर रूसी सेना की चढ़ाई से लंदन के इयान उमने की जान पर आ बनी है। उनकी पत्नी नेलिया और बेटा यूक्रेन में फंसे हुए हैं। लड़ाई खत्म होने की तमाम उम्मीदों को दरकिनार करते हुए उमने ने फैसला लिया है कि वो खुद जाकर अपने परिवार को वहां से सुरक्षित वापस लेकर आएगा। उमने ने यूक्रेन की यात्रा शुरू कर दी है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वो लगातार अपडेट भेज रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस बहादुरी के चर्चे हैं। लोग उन्हें तहे दिल से सेल्यूट कर रहे हैं।
बीबीसी से बात में उमने ने कहा कि उसने अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया है। अब वो हर हाल में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहना चाहता है। पुतिन वहां के लोगों को मारने पर आमादा है। उन्हें लगता है कि परिवार को उनकी बहुत जरूरत है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि आप लोग यूक्रेन के लिए दुआ करें। मैने बैग पैक कर लिया है और वहां के लिए निकल रहा हूं।
उमने ने सोशल मीडिया पर अपनी यूक्रेन यात्रा को लेकर कई वीडियो शेयर किए। एक में वो बता रहे हैं कि पोलैंड के जरिए वो किस तरह से यूक्रेन में दाखिल होने की कोशिश में है। सोमवार को पोस्ट किए वीडियो में उन्होंने बताया कि वो यूक्रेन का बॉर्डर पार कर चुके हैं। अब वो परिवार के नजदीक हैं। यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने अपना मिलिट्री बैग दिखाया था।
रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों की वार्ता के बीच राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन पर बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ रूस की विशाल सेना आगे बढ़ रही है। कीव के उत्तर में 64 किमी लंबा रूसी सैन्य काफिला मौजूद है। माना जा रहा है कि कड़ा प्रतिरोध कर रहे यूक्रेन की सेना और वहां के लोगों को रूस बड़ा सबक सिखाने के मूड़ में है।
अमेरिकी कंपनी मैक्सार ने सोमवार को यह जानकारी दी तो सारी दुनिया में कोहराम मचता दिखा। अमेरिका यूरोप समेत दुनिया के कई देश पुतिन को युद्ध बंद करने के लिए समझा रहे हैं। कई प्रतिबंधों के जरिए भी रूस पर दबाव बनाने की कोशिशें हैं। लेकिन लगता नहीं कि पुलिस किसी दबाव में आने वाले हैं। वो हर हाल में यूक्रेन सरकार को हटाने पर आमादा दिख रहे हैं।