बंग्लादेश की राजधानी ढाका के गुलशन डिप्लोमेटिक जोन में बीती रात करीब 9 बजे गन शूटिंग का मामला सामने आया है। इस दौरान 2 पुलिस ऑफिसर की मौत और 30 लोग घायल हुए हुए हैं। इसके अलावा हमले में इटली के दो नागरिकों की मौत की भी पुष्टि हुई है। फायरिंग में मारे गए पुलिस के मुताबिक हादसा एक कैफे  में हमला हुआ है। इस दौरान कई लोग वहां मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आतंकियों का मुख्य निशाना हाई सिक्योरिटी वाला डिप्लोमेटिक जॉन था। हमलाबारों की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है। घटना स्थल पर भारतीय हाईकमान भी संकट पर नजर बनाए हुए हैं। जो कि सुरक्षित बताए जा रहे हैं।  इस घटना के पहले ही ISIS पर शक किया जा रहा था और खबर बनाते ही ISIS आतंकियों ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ले ली। आतंकियों ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने अब तक 20 लोगों को मार गिराया है। इस दौरान हमलाबार अल्लाह अकबर के नारे लगा रहे थे।  इसके बाद बंग्लादेश के ग्रहमंत्री ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। वहीं पूरे देश पर बंग्लादेशी पीएम भी नजर बनाए हुए हैं।

बंग्लादेश मीडिया के मुताबिक कैफे के अंदर 9 गनमैन अचानक से Holey Artisan Bakery cafe के अंदर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।

फिलहाल इस एरिया में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। यहां तक कि पुलिस ने स्थानीय मीडिया को लाइव टेलीकास्ट करने पर रोक लगा दी है। ताकि हालात पर काबू पाया जा सके। साथ ही ढाका पुलिस आतंकियों से बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग करने वाले गनमैन द्वारा  60 लोगों को बंधक बनाए जाने की खबर है। बता दें कि ये सभी बधंक बनाए लोग विदेशी नागरिक हैं।  कैफे के अंदर रात करीब ढाई बजे फायरिंग रुक गई।