Kamala Harris Love Story: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर कमला हैरिस का नाम प्रस्ताव कर दिया है। अब डेमोक्रेट्स की ओर से कमला हैरिस का नाम का आधिकारिक ऐलान बाकी है। इसके बाद उनकी जंग अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जंग पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप से होगी।
दिलचस्प बात यह है कि डोनाल्ड ट्रंप अपने सामने कमला हैरिस को टफ कंटेंडर नहीं मानते हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि कमला हैरिस को हराना उनके लिए और भी आसान है। डोनाल्ड ट्रंप के सामने कमला हैरिस कितनी मजबूत साबित होंगी, यह नवंबर में साफ हो जाएगा। तब तक आज हम कमला हैरिस की लव स्टोरी को जानेंगे के कैसे उनकी मुलाकात उनके पति डगलस क्रेग एमहॉफ से हुई।
2013 में हुई थी दोनों की मुलाकात
बता दें कि कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं जो कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उपराष्ट्रपति का चुनाव जीती थीं। खास बात यह थी कि वो अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं थी। इतना ही नहीं, वो इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत महिला भी हैं। कमला हैरिस के पति का नाम डगलस क्रेग एमहॉफ है। इन दोनों की ही प्रेम कहानी काफी दिलचस्प और फिल्मी लगती है। एक सहेली की वजह से कमला हैरिस की जिंदगी में डगलस क्रेग एमहॉफ की एंट्री हुई और फिर वे दोनों एक हो गए।
कमला की दोस्त न करवाई थी दोनों की मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक कमला हैरिस और डगलस क्रेग एमहॉफ की पहली मुलाकात 2013 में एक ब्लाइंड डेट पर हुई थी, यह डेट दोनों की एक कॉमन फ्रेंड क्रिस्ते हडलिन ने फिक्स करवाई थी। कमला हैरिस ने 2019 में अपनी किताब, ‘द ट्रुथ्स वी होल्ड’ में अपनी इस लव स्टोरी का जिक्र भी किया था और बताया था कि डगलस क्रेग एमहॉफ को उनकी सहेली ने दिखा था। कमला को उनकी सहेली ने बताया था कि वो लॉस एंजिल्स में रहने वाले एक क्यूट आदमी से मिली हैं। उन्हें लगा कि वो कमला के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
मिलने से पहले गूगल पर सर्च किया था नाम
बकौल कमला की किताब को उनकी सहेली ने उनसे कहा था कि ज्यादा कुछ मत सोचो बस उनसे मिलो। मैंने उन्हें तुम्हारा नंबर दे दिया है। वो तुमसे खुद ही संपर्क करेंगे। हालांकि, कमला की बेताबी का आलम यह था कि उन्होंने अपनी सहेली का वादा तोड़ दिया। खुद कमला हैरिस ने साल 2021 में सीबीएस न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कमला ने स्वीकार किया कि उन्होंने डेट पर जाने से पहले डगलस क्रेग एमहॉफ को गूगल पर सर्च किया था।
जानकारी के मुताबिक कमला और डगल्स क्रेग ने पहली मुलाकात के बाद साल भर का लंबा टाइम बिताय था। खास बात यह है कि पहली मुलाकात के बाद कमला हैरिस को डगलस क्रेग एमहॉफ ने प्रपोज किया था, उस वक्त कमला अपने घऱ में ब्लैक पैंट ढूंढ रही थीं और परेशान हो गई थीं, तभी डगलस क्रेग एमहॉफ ने उन्हें प्रपोज किया था. दोनों रोमांटिक वकेशन पर इटली जाने वाले थे। कमला हैरिस उसकी तैयारी में थीं। वह अपने ब्लैक पैंट ढूंढ रही थीं, तभी डगलस क्रेग एमहॉफ कमला हैरिस के घर आए और उन्हें प्रपोज किया। प्रपोजल के बाद कमला काफी ज्यादा भावुक हो गई थीं और वो रो पड़ी थीं। इसके बाद दोनों की साल 2014 में शादी हो गई थी।
