ISIS ने एक नया प्रोपैगंडा वीडियो जारी किया है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो पेरिस पर हमला करने वालों का है। नवंबर में पेरिस में हुए आतंकी हमले में 130 लोग मारे गए थे। ISIS ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली थी।

नया वीडियो 18 मिनट का है। इसे बेहतरीन तरीके से प्रोड्यूस और एडिट किया गया है। इसकी शुरुआत पेरिस हमलों पर विभिन्‍न मीडिया में आई खबरों के मोंटाज से होती है। इसके बाद वीडियो में ISIS के नौ लोगों के नाम दिखाए गए हैं। कहा गया है कि इन्‍हीं नौ ने पेरिस हमलों को अंजाम दिया था। वीडियो में कहा गया है – यह खलीफा के उन नौ शेरों का अंतिम संदेश है जिन्‍होंने अपने बाड़े में रह कर ही फ्रांस जैसे पूरे देश को घुटनों के बल झुका दिया।

Read AlsoNIA के हत्‍थे चढ़े मुदब्बिर का खुलासा- भगत सिंह का नाम लेकर ब्रेनवॉश कर रहा ISIS

इसमें एक ऑडियो मैसेज भी सुनाया गया है। बताया गया है कि यह संदेश अब्‍देलहामिद अबाउद का है, जो इस हमले का रिंगमास्‍टर था। हर संदेश के अंत में वीडियो में एक कैदी की हत्‍या करते दिखाया गया है। वीडियो फुटेज में ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरॉन और ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्‍स में पिछले साल हुई एक वोटिंग के दृश्‍य भी दिखाए गए हैं। वोटिंग सीरिया में हवाई हमलों के लिए ISIS विरोधी खेमे में ब्रिटेन के शामिल होने के लिए कराई गई थी। जानकार मान रहे हैं कि इस फुटेज के जरिए ISIS अगला निशाना ब्रिटेन को बनाने का संकेत दे रहा है।

Read Also: ISIS ने कहा- मारा गया जिहादी जॉन, जख्‍मी साथी को गिफ्ट कर गया अपनी सेक्‍स स्‍लेव