इस्लामिक स्टेट जेहादी समूह ने आज एक वीडियो जारी किया है जिसमें लीबिया में बंधक बनाए गए करीब 30 इथोपियाई ईसाईयों की कथित रूप से हत्या करते दिखाया गया है।
इस 29 मिनट के वीडियो में कथित रूप से दिखाया गया है… उग्रवादी बंधकों के दो समूह को पकड़े हुए हैं और स्क्रीन पर एक लाइन लिखी आ रही है ‘‘दुश्मन इथोपियाई चर्च से क्रॉस के अनुयायी।’’
काला नकाब पहने एक लड़ाका पिस्तौल लहराते हुए अपने बयान में ईसाईसों को धमकी दे रहा है, यदि उन्होंने इस्लाम कबूल नहीं किया। फिर वीडियो में नकाबपोश उग्रवादियों द्वारा एक बीच पर करीब 12 लोगों के एक समूह का सिर कलम करते हुए दिखाया गया है। दूसरे कम से कम 16 लोगों के समूह को रेगिस्तान में गोली मारते हुए दिखाया गया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बंधक कौन थे और कितने लोगों को मारा गया है। हत्याओं से पहले वीडियो में कथित रूप से दिखाया गया है, जिसमें सीरियाई ईसाई बता रहे हैं कि कैसे उन्हें इस्लाम कबूल करने या विशेष कर देने का विकल्प दिया गया। किस प्रकार उन्होंने कर देने का विकल्प चुना।
वीडियो में आईएस की मीडिया शाखा का लोगो है और यह वैसे ही फुटेज है जैसे पहले जारी किए गए थे।