Strait Of Hormuz News: ईरान और इजराय की जंग में अमेरिका का कूदने से स्थिति विस्फोटक बन चुकी है। अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ईरान की तीन न्यूक्लियर साइट्स पर हमला किया है, उनकी परमाणु क्षमता को नष्ट करने का काम किया है। अब ईरान भी जवाबी कार्रवाई पर उतर चुका है, उसने अमेरिकी हमले का जवाब पूरी दुनिया को दिया है। खबर है कि ईरान अब सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग ‘Strait Of Hormuz’ को बंद करने जा रहा है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की संसद ने इस फैसले को अपनी मंजूरी दे दी है, अब इसे अमलीजामा पहनाने के लिए ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के पास भेजा जाएगा। अब जिस ‘Strait Of Hormuz’ की बात हो रही है, उसे बंद करने की प्लानिंग ईरान लंबे समय से कर रहा है, जानकार इसे उसका सबसे बड़ा कूटनीतिक हथियार भी मानते हैं। बड़ी बात यह है कि अगर ‘Strait Of Hormuz’ बंद कर दिया जाता है तो उसका असर सिर्फ इजरायल पर नहीं पड़ेगा बल्कि पूरी दुनिया इसका खामियाजा भुगतेगी।

समझने वाली बात यह है कि जिस रूट को ईरान बंद करने की बात कर रहा है, वहां से पूरी दुनिया की 20 फीसदी तेल और गैस की आपूर्ति होती है।

ऑपरेशन ‘मिडनाइट हैमर’ की पूरी कहानी

Strait of Hormuz क्या है?

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) ईरान और ओमान के बीच एक महत्वपूर्ण संकरा जलमार्ग है और फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (EIA) इसे दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल ट्रांजिट चोकपॉइंट कहता है, जिसमें वैश्विक लिक्विड पेट्रोलियम ईंधन की खपत और ग्लोबल लिक्विफाइड प्राकृतिक गैस (LNG) व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।

इराक, सऊदी अरब और यूएई जैसे प्रमुख पश्चिम एशियाई आपूर्तिकर्ताओं से भारत का अधिकांश तेल Strait of Hormuz के माध्यम से भारतीय बंदरगाहों तक पहुंचता है। भारत के एलएनजी आयात का एक बड़ा हिस्सा (जो मुख्य रूप से कतर से आता है) भी इस महत्वपूर्ण चोक पॉइंट से होकर आता है।

ये भी पढ़ें- खतरे में है पाकिस्तान की न्यूक्लियर साइट्स?