रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए उनके नेतृत्व में भारत की चहुंओर प्रगति की खुलकर प्रशंसा की है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दी जानी चाहिए।
पुतिन ने भारतीय नेतृत्व को एक मजबूत नेतृत्व बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में भारत के बढ़ते कदमों को न सिर्फ सराहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते कद का उल्लेख करते हुए, सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की पैरवी की।
पुतिन पहले भी मोदी की कूटनीति की प्रशंसा कर चुके हैं
उल्लेखनीय है कि रूस और भारत के संबंध आज पहले से कहीं ज्यादा प्रगाढ़ और साझे हितों पर आधारित हैं। इससे भी बढ़कर, पुतिन और मोदी के बीच संबंध दो राष्ट्राध्यक्षों से बढ़कर एक दूसरे के भावों को पढ़ लेने वाले मित्रों जैसे हैं जो अनेक बार उनकी आपसी भेंट में दोनों की भाषा शैली से झलका भी है। पुतिन पहले भी अनेक अवसरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर चुके हैं, उनकी कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की समझ की दाद दे चुके हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भारत में आज एक दमदार नेतृत्व है जो अपने देश के हितों को सबसे पहले रखता है। रूस की राजधानी मास्को से पुतिन ने पश्चिमी देशों से कहा कि दुनिया में भारत, चीन तथा अरब जैसे देश बाकी देशों के पीछे नहीं जाते, इसलिए पश्चिम के देश ऐसे देशों को अपना विरोधी जैसा मानते हैं।
उल्लेखनीय है कि रूस और भारत के संबंध आज पहले से कहीं ज्यादा प्रगाढ़ और साझे हितों पर आधारित हैं। इससे भी बढ़कर, पुतिन और मोदी के बीच संबंध दो राष्ट्राध्यक्षों से बढ़कर एक दूसरे के भावों को पढ़ लेने वाले मित्रों जैसे हैं जो अनेक बार उनकी आपसी भेंट में दोनों के बीच दिखा।
पुतिन पहले भी अनेक अवसरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर चुके हैं।