अनजान व्यक्तियों की मदद करने, अच्छे काम के लिए रुपये और समय देने के लिहाज से भारत आठ दक्षिण एशियाई देशों में सबसे कम उदार देश है और ऐसे देशों की सूची में वैश्विक स्तर पर 106वें स्थान पर है। लंदन स्थित चैरिटेबल ऐड फाउंडेशन (सीएएफ) के अध्ययन के अनुसार म्यांमार दुनिया का सबसे उदार देश है। इस सूची में अमेरिका दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे, कनाडा चौथे और ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर है। इसके बाद ब्रिटेन, नीदरलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और मलेशिया का क्रम आता है।

सीएएफ ने पाया है कि 33.4 करोड़ लोगों ने अनजान व्यक्तियों की मदद की, 18.3 करोड़ लोगों ने रुपये दिये जबकि 15.6 करोड़ लोगों ने अपना समय दिया। चैरिटी के लिहाज से 18.4 करोड़ लोगों के साथ भारत पहले, 16.4 करोड़ लोगों के साथ अमेरिका दूसरे और 12.1 करोड़ लोगों के साथ इंडोनेशिया तीसरे और 9.2 करोड़ लोगों के साथ चीन चौथे स्थान पर काबिज है।

सीएएफ इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मीनाक्षी बत्रा ने कहा ‘‘चूंकि देश की जनसंख्या बहुत अधिक है इस लिहाज से बड़ी संख्या में लोग उदारता वाले कार्य करते हैं लेकिन दाताओं का अनुपात अन्य देशों की तुलना में कम है।’’