दुनिया में शादी से जुड़े कई अजीबो-गरीब नियम और कानून हैं। कहीं दूल्हा-दुल्हन में से एक के कार्यक्रम में उपस्थित न हो पाने पर भी शादी हो जाती है, तो किसी देश में एक पार्टनर की मौत के बाद भी दोबारा विवाह की मंजूरी मिल जाती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही नियम-कानून, जिनके बारे में शायद ही आपने सुना हो।
सऊदी अरब में पुरुषों को चार देशों की महिलाओं से शादी करने नहीं दिया जाता। इन देशों में पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार और चाड शामिल हैं। देश में ऐसा करने पर प्रतिबंध है।
अमेरिका में भी शादी के अनूठे कानून हैं। मसलन वेरमोंट में महिलाओं को शादी के वक्त नकली दांत लगाने से पहले होने वाली पति की अनुमति लेनी पड़ती है। कैलिफोर्निया, कोलरैडो, टेक्सास और मोंटाना में जो लोग सैन्य बल का हिस्सा होते हैं, उनके लिए प्रॉक्सी मैरिज का कानूनी प्रावधान है। प्रॉक्सी मैरिज यानी शादी के वक्त एक या दोनों के न आने पर दूसरे लोग उनकी ओर से रस्म निभाएं।
शादी के बाद पार्टनर का देहांत हो जाने पर दोबारा शादी करने से जुड़ा कानून सबसे पहले फ्रांस में लागू किया गया था। यह प्रथा प्रथम विश्व युद्ध के दौरान की है, जबकि आम लोगों के बीच यह 1950 के आसपास प्रचलन में आई।
मोनाको में लोगों को शादी के बारे में सबको बताना पड़ता है। हालांकि, ग्रीस में शादी के बाद लोगों को इसकी जानकारी अखबार में छपवानी पड़ती है। जो लोग अखबार पर ब्यौरा नहीं छपवा पाते, वे किसी कागज के टुकड़े पर लिखे संदेश के जरिए इस बारे में दूसरों तक जानकारी पहुंचाते हैं। ऐसा करीब 10 दिनों तक लगातार किया जाता है।
जापान में शुरू से ही बड़ों का आदर-सम्मान करने की संस्कृति रही है। यहां के एक कानून के मुताबिक, शादी के दौरान बड़ा भाई अपने छोटे भाई की होने वाली दुल्हन का हाथ मांग सकता है। शादी के लिए उन दोनों की सहमति उस पर जरूरी है।
इंग्लैंड और वेल्स में भी कुछ ऐसे ही नियम-कानून चलायमान हैं। एक कानून कहता है कि शादी छत पर तय और सीमित जगह पर ही होगी।
