पुलिस ने लॉस एंजिलिस में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसकी कार में हथियारों का जखीरा और बम बनाने वाली सामग्री रखी थी। इसने पुलिस को बताया था कि वह लॉस एंजिलिस गे प्राइड परेड को नुकसान पहुंचाना चाहता था। पुलिस ने बताया कि इंडियाना निवासी 20 वर्षीय जेम्स होवेल को रविवार को सैन्टा मोनिका के समीप गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसकी कार में कई हथियार, गोलाबारूद और बम बनाने की सामग्री रखी मिली थी।
Read Also: अमेरिका: गे नाइट क्लब के हमलावर को थी समलैंगिकों से नफरत, रोज करता था बीवी की पिटाई
इस गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही फ्लोरिडा में एक गे नाइट क्लब में हुए नरसंहार में 50 लोगों की जान चली गई। सैन्टा मोनिका की पुलिस प्रमुख जैकलीन सीब्रुक्स ने ट्विटर पर लिखा कि होवेल ने अधिकारियों को हॉलीवुड में रविवार को हुई लॉस एंजिलिस गे प्राइड परेड का संदर्भ देते हुए बताया कि वह इस आयोजन को नुकसान पहुंचाना चाहता था।
लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गारसेट्टी ने स्थानीय रेडियो को बताया कि संदिग्ध की कार ‘हथियारों, रायफलों, गोलाबारूद और विस्फोटक सामग्री से भरी थी। इसमें विस्फोटक नहीं था बल्कि विस्फोट के लिए पाउडर था।’
Read Also: FBI के राडार पर था फ्लोरिडा के नाइट क्लब में गोलियां बरसाने वाला उमर मतीन , पिता ने मांगी माफी
सीब्रुक्स ने बताया कि होवेल और फ्लोरिडा के ओरलैंडो में हुए नरसंहार में कोई संबंध का पता नहीं चल पाया है। ओरलैंडो की घटना अमेरिकी इतिहास में सर्वाधिक भयावह घटनाओं में से एक है।