Google Trends: चंद्र नववर्ष, जिसे चीनी नववर्ष या वसंत महोत्सव भी कहा जाता है, दुनिया भर के चीनी और पूर्वी एशियाई समुदायों के लिए सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार होता है। यह पर्व पारंपरिक चीनी चंद्र कैलेंडर पर आधारित होता है और इसकी तिथि हर साल बदलती रहती है। यह नए साल की पहली पूर्णिमा तक 15 दिनों तक मनाया जाता है, जिसका समापन लालटेन महोत्सव के साथ होता है। इस बार यह पर्व 29 जनवरी 2025 से शुरू हो रहा है और 12 फरवरी 2025 को लालटेन महोत्सव के साथ समाप्त होगा।
Chinese New Year 2025: इस जानवर के नाम रहेगा यह साल
चीनी राशि चक्र के अनुसार हर साल किसी न किसी जानवर से जुड़ा होता है, और 2025 का साल सांप के नाम रहेगा। सांप को बुद्धिमत्ता, अंतर्ज्ञान और रहस्यमयी शक्तियों का प्रतीक माना जाता है। फेंग शुई विशेषज्ञों के अनुसार, यह वर्ष कई बदलाव लेकर आएगा, जिसमें व्यक्तिगत और वैश्विक स्तर पर परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
Chinese New Year 2025: क्या लाएगा यह साल?
विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल आग, धातु और पृथ्वी तत्वों का प्रभाव रहेगा, जो तनाव और विवादों को जन्म दे सकता है। कई क्षेत्रों में उथल-पुथल देखी जा सकती है, इसलिए सतर्कता और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। इसके अलावा, यह साल नए अवसरों और सफलताओं का भी संकेत देता है, बशर्ते लोग अपनी बुद्धिमत्ता और समझदारी का सही उपयोग करें।
Chinese New Year 2025: चीनी नववर्ष का ऐतिहासिक महत्व
यह पर्व एक पौराणिक कथा से जुड़ा है, जिसमें ‘नियान’ नामक एक भयानक समुद्री राक्षस का जिक्र मिलता है। यह राक्षस हर साल गांवों में आकर लोगों को डराता था, लेकिन जब लोगों ने लाल रंग, रोशनी और पटाखों का उपयोग किया, तो वह डरकर भाग गया। तभी से यह परंपरा बन गई कि नववर्ष पर लाल रंग की सजावट की जाए और पटाखे जलाए जाएं।
Chinese New Year 2025: कैसे मनाते हैं उत्सव और क्या हैं परंपराएं?
चीनी नववर्ष पारिवारिक पुनर्मिलन का पर्व है। इस दौरान लोग एक साथ मिलकर दावतें करते हैं, परेड निकालते हैं, आतिशबाजी करते हैं और बच्चों को लाल लिफाफों में पैसे देकर आशीर्वाद देते हैं। इस पर्व का अंतिम दिन ‘लालटेन महोत्सव’ कहलाता है, जो समाज में एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक है।
Chinese New Year 2025: परिवार और दोस्तों को ऐसे दें शुभकामनाएं
- आपका नया साल खुशियों और समृद्धि से भरा हो।
- आपको सफलता, बुद्धिमत्ता और धैर्य मिले।
- परिवार और दोस्तों के साथ आपका रिश्ता और गहरा हो।
- आपका करियर नई ऊंचाइयों को छुए।
- हर दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा लाए।
चीन के लोगों के लिए यह साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। सुभकामना संदेश में कहा जा रहा है कि इस वर्ष का स्वागत पूरे उत्साह के साथ करें और इसे यादगार बनाएं, ताकि जीवन में खुशियां आएं