अमेरिका की सबसे अधिक आबादी वाले कैलिफोर्निया के जंगलों में आग ने तबाही मचाई है। सिर्फ कैलिफोर्निया में नहीं बल्कि लॉस एंजिलिस में भी आग ने तबाही मचाई है। इस वजह से लाखों करोड़ का नुकसान भी हुआ है। इस आग के कारण 24 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं 12 हजार से अधिक इमारतें भी जल चुकी हैं। आग का मंजर देखकर कोई भी सिहर जाएगा। इस आग के कारण सांता मोनिका और प्रशांत महासागर के बीच बने कई आलीशान घर भी तबाह हो गए हैं।

करीब 150 बिलियन डॉलर का नुकसान

कई इलाकों में आग बेकाबू हो गई है। अनुमान जताया गया है कि इस आग की वजह से 150 बिलियन डॉलर का नुकसान होगा। लॉस एंजिलिस दुनिया के सबसे महंगे इलाकों में से एक है। यहां पर हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के बंगले भी हैं। कई सिलेब्रिटीज के घर भी आग में जलकर राख हो गए हैं। बता दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार आग करीब 24 हजार एकड़ में लगी हुई है।

फायरफाइटर्स आग पर काबू पाने के लिए बड़ी मात्रा में Pink Fire Retardant का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे गिराने के लिए विमानों का उपयोग कर रहे हैं। अमेरिका में Pink Fire Retardant का उपयोग नया नहीं है यह दशकों से मौजूद है। हालांकि बढ़ते रिसर्च ने इसकी प्रभावशीलता और पर्यावरण को संभावित नुकसान के बारे में सवाल उठाए हैं।

लगातार फैल रही लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग

क्या है Pink Fire Retardant?

Pink Fire Retardant केमिकल्स का मिश्रण है जिसका उपयोग आग को बुझाने या उसके फैलाव को धीमा करने के लिए किया जाता है। Fire Retardant विभिन्न प्रकार के होते हैं लेकिन अमेरिका में जंगल की आग से निपटने के लिए अधिकारी आमतौर पर फॉस-चेक का उपयोग करते हैं Fire Retardant का एक ब्रांड है, जिसमें ज्यादातर अमोनियम फॉस्फेट-आधारित घोल होता है। आमतौर पर यह अमोनियम पॉलीफॉस्फेट जैसे साल्ट से बना होता है, जो पानी की तरह आसानी से एवापोरेट नहीं होता है और लंबे समय तक बना रहता है।

नेशनल इंटरएजेंसी फायर सेंटर के प्रवक्ता स्टैंटन फ्लोरिया ने बताया कि वनस्पति को ढकने और ऑक्सीजन को जलने से रोकने के लिए आग से पहले रिटार्डेंट का छिड़काव किया जाता है। रंग आमतौर पर रिटार्डेंट में जोड़ा जाता है। इससे उन्हें रिटार्डेंट के चारों ओर आग की लाइन बनाने में मदद मिलती है, जिससे संभावित रूप से जीवन और संपत्ति की बचत होती है।