दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने अपने बेटे का नाम भारतीय वैज्ञानिक के नाम पर रखा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में उन्होंने यह जानकारी दी। दरअसल टेस्ला के एक हैंडल से एलन मस्क की उनके दो बच्चों के साथ तस्वीर शेयर की गई थी। इसी तस्वीर के जवाब में एलन मस्क ने एक पोस्ट किया।
क्या है एलन मस्क के बेटे का नाम?
एलन मस्क ने अपने X पोस्ट में लिखा, “मैं अपने बेटे स्ट्राइडर शेखर (जिसका नाम अरागॉर्न और महान भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर के नाम पर रखा गया है) और बेटी कॉमेट एज्योर के साथ, जिसका नाम एल्डन रिंग के मोस्ट पावरफुल स्पेल के नाम पर रखा गया है।”
कौन हैं एलन मस्क की पार्टनर?
इससे पहले भी एक शो में एलन मस्क कह चुके हैं कि मेरी पार्टनर शिवोन आधी भारतीय हैं और इसीलिए मेरे और उनके एक बेटे का मिडिल नेम मशहूर वैज्ञानिक चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा गया है। अमेरिका में भारतीय प्रोफेशनल्स की एलन मस्क ने तारीफ भी की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि भारतीय प्रतिभा ने अमेरिका को काफी फायदा पहुंचाया।
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा युद्ध रुकवाने का राग, नोबेल पुरस्कार के तरीके को बता दिया मूर्खतापूर्ण
एलन मस्क की पार्टनर शिवोन कनाडा में पली बढ़ी हैं और भारत में ही उनका पैतृक घर है। शिवोन टेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक्सपर्ट हैं। 2017 से वह न्यूरालिंक के लिए काम कर रही हैं और वर्तमान में वह कंपनी की ऑपरेशंस और स्पेशल प्रोजेक्ट की डायरेक्टर भी हैं।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं मस्क
बता दें कि दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क अभी पहले नंबर पर हैं। उनके आसपास भी कोई नहीं है। एलन मस्क की संपत्ति 713 बिलियन डॉलर है। वहीं दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति से एलन मस्क करीब ढाई गुना आगे हैं। एलन मस्क टेस्ला, स्टारलिंक, न्यूरालिंक, X समेत कई कंपनियों के मालिक हैं।
कौन हैं चंद्रशेखर?
सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर एक भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक थे। उन्हें स्ट्रक्चर ऑफ स्टार्स और विकास के लिए महत्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं के रिसर्च के लिए विलियम ए. फाउलर के साथ 1983 में फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
