नेपाल में भूकंप की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल के पनौती से 116 किलोमीटर पूर्व की तरफ भूकंप का केंन्द्र बताया जा रहा है। सोमवार सुबह पांच बजे ये झटके महसूस किए गए। रियक्टर स्केल पर भूकंप की ताकत 5.2 आंकी गई है। अभी इस मामले में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। ये नवंबर महीने में चौथी बार भूकंप की खबर है। इससे पहले न्यूजीलैंड, भारत और जापान में भी इसी महीने भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। नेपाल में पिछले साल के अंत मे भी भयंकर भूकंप आया था जिससें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।
Earthquake measuring 5.2 strikes 116 km east of Panaoti (Nepal)
— ANI (@ANI) November 27, 2016