Donald Trump Thanks Venezuela Machado: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल पीस प्राइज देने के लिए धन्यवाद दिया और इसे आपसी सम्मान का एक अद्भुत संकेत दिया। मचाडो ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की। यह एक महत्वपूर्ण मुलाकात थी जिसका असर इस बात पर पड़ सकता है कि अमेरिका वेनेजुएला के पूर्व नेता निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने के बाद उसके राजनीतिक भविष्य को किस तरह आकार देना चाहता है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर माचाडो को अद्भुत महिला बताया। उन्होंने लिखा, “आज वेनेजुएला की मारिया कोरिना माचाडो से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी । वह एक अद्भुत महिला हैं जिन्होंने बहुत कुछ सहा है। मारिया ने मेरे द्वारा किए गए कार्यों के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया। आपसी सम्मान का यह कितना अद्भुत भाव है। धन्यवाद, मारिया!”

व्हाइट हाउस से निकलने और कैपिटल हिल की ओर जाने के बाद मचाडो ने पत्रकारों से कहा, “मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार पदक प्रदान किया।”

ये भी पढ़ें: अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ा तो भारत का रुख क्या होगा?

नोबेल समिति ने क्या कहा?

ट्रंप ने खुले तौर पर इस पुरस्कार पर अपनी इच्छा जताई है और कहा है कि अपने दूसरे कार्यकाल में कई युद्धों को सुलझाने के लिए वे नोबेल पुरस्कार के पात्र हैं। हालांकि, नोबेल समिति पहले ही कह चुकी है कि यह पुरस्कार न तो ट्रांसफर किया जा सकता है, न साझा किया जा सकता है और न ही रद्द किया जा सकता है। भले ही ट्रंप यह पुरस्कार स्वीकार कर लें, आधिकारिक तौर पर यह माचाडो को ही मिलेगा।

मचाडो के इस कदम के तुरंत बाद, नोबेल पीस सेंटर ने कहा, “एक बार नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो जाने के बाद, इसे रद्द नहीं किया जा सकता, साझा नहीं किया जा सकता या दूसरों को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। यह निर्णय अंतिम होता है और हमेशा के लिए मान्य रहता है। पदक का स्वामित्व बदल सकता है, लेकिन नोबेल शांति पुरस्कार विजेता की उपाधि नहीं बदल सकती।” नोबेल फाउंडेशन के नियमों की धारा 10 के अनुसार, “पुरस्कार देने वाली संस्था के किसी भी निर्णय के विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकती।”

वेनेजुएला की नेता को क्यों मिला पुरस्कार?

वेनेजुएला की नेता को अक्टूबर 2025 में वेनेजुएला के लोकतांत्रिक विपक्ष का नेतृत्व करने और निकोलस मादुरो की सरकार के खिलाफ प्रतिरोध संगठित करने में उनकी भूमिका के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा युद्ध रुकवाने का राग, नोबेल पुरस्कार के तरीके को बता दिया मूर्खतापूर्ण