अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अब मात्र तीन महीने बचे हैं। इस चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच जोरदार टक्कर भी देखने को मिल रही है। इसी बीच ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी हैरिस के साथ चुनावी बसह की जानकारी साझा की है। चुनावी बहस को लेकर सहमति देते हुए ट्रंप ने बताया कि एबीसी नेटवर्क पर बहस होनी है।
बीते गुरुवार को अपने चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप फ्लोरिडा में थे। जहां ट्रंप ने हैरिस से बहस की सहमति जताई। उन्होंने 10 सितंबर को एबीसी नेटवर्क के साथ ही फॉक्स न्यूज, एनबीसी न्यूज सहित कई न्यूज चैनलों को अलग-अलग तारिख के दिन बहस की सहमति दी है। जबकि वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने अभियान के दौरान 10 सितंबर को होने वाले बहस की बात कही है।
ट्रंप और हैरिस के बीच होगी तीन बहसें
दोनों की बहस को लेकर बीबीसी की मानें तो अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप और हैरिस दोनों के बीच बहस 10 सितंबर को होना है। इस मामले में ट्रंप ने गुरुवार को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे पास तीन दिन हैं। जिसको लेकर सभी न्यूज वाले बहुत ही उत्साहित हैं। मैं 4 सितंबर, 10 सितंबर और 25 सितंबर को लेकर उन्होंने न्यूज प्रमुखों से बात की है। जिसमें से कुछ को छोड़कर सभी जगह से इसकी पुष्टि हो चुकी है।
अमेरिका में दोनों ही दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ट्रंप और हैरिस के प्रत्याशी बनने के बाद से ही चुनाव काफी रोचक होता जा रहा है। वहीं जबतक हैरिस को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार नहीं घोषित किया गया था तबतक चुनाव मजेदार नजर आ रहा था। लेकिन वर्तमान राष्ट्रपति जो बिडेन ने खुद अपनी जगह कमला हैरिस का नाम आगे किया। तब से दोनों उम्मीदवारों के बीच चुनाव मजबूती से लड़ा जा रहा है।
अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव पर दुनिया भर के देशों की नजरें होती हैं। वर्तमान में दुनिया भर में भू-राजनीतिक के साथ कई देशों के बीच तनाव बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। ऐसे में अमेरिका का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है।