US-Israel-Iran News: ईरान-इजरायल के मध्य बढ़ते तनाव और अमेरिका के ईरान पर ताजा हमलों ने दुनिया को एक नए मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने टेलीविजन पर दिए गए अपने बयान में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से कहा कि ईरान के खिलाफ़ बिना किसी उकसावे के की गई आक्रामकता का कोई आधार या औचित्य नहीं है।
पुतिन कहा कि अपनी ओर से, हम ईरानी लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे बहुत खुशी है कि आप आज मॉस्को में हैं, इससे हमें इन सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने और साथ मिलकर यह सोचने का अवसर मिलेगा कि हम आज की स्थिति से कैसे बाहर निकल सकते हैं।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पुतिन से कहा कि ईरान आत्मरक्षा कर रहा है, तथा उन्होंने अमेरिकी कार्रवाई की निंदा करने के लिए रूस को धन्यवाद दिया। अराघची ने कहा कि रूस आज इतिहास और अंतर्राष्ट्रीय कानून के सही पक्ष पर है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने अमेरिकी हमलों की निंदा की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस संघर्ष में भाग लेने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है या यूं कहें कि हो चुकी है। क्षेत्र में तनाव बढ़ने का एक नया चक्र चल रहा है। और, बेशक, हम इसकी निंदा करते हैं और इस संबंध में खेद व्यक्त करते हैं, गहरा खेद व्यक्त करते हैं। इसके अलावा, बेशक, यह देखना बाकी है कि (ईरान की) परमाणु सुविधाओं का क्या हुआ, क्या कोई न्यूक्लियर खतरा है।
पेस्कोव ने कहा कि ट्रम्प ने पुतिन को योजनाबद्ध हमलों के बारे में पहले से विस्तार से नहीं बताया था। उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं थी। ईरान के विषय पर राष्ट्रपतियों ने अपनी हालिया बातचीत के दौरान बार-बार चर्चा की, रूस द्वारा कुछ प्रस्ताव रखे गए, लेकिन इस बारे में कोई प्रत्यक्ष विस्तृत जानकारी नहीं थी। वहीं, ईरान-इजरायल तनाव के बीच कांग्रेस के मुस्लिम सांसद ने बड़ा बयान दिया है। पढ़ें…पूरी खबर।