चीन में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 132 लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार कुनमिंग से ग्वांगझू तक 132 यात्रियों को ले जाने वाले 1 ए चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उधर दिल्ली-दोहा फ्लाइट की भी कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

चीन में क्रैश हुए विमान में सवार लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान बोइंग 737 था। कहा जा रहा है कि विमान पहाड़ों से टकरा गया। जिससे इसमें आग लग गई है। फ्लाइटराडार24 के अनुसार 6 साल पुराने इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण के बारे में अभी तक कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। पहले कहा गया था कि इस विमान में क्रू के साथ 133 लोग सवार थे, लेकिन अब आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस विमान में कुछ 132 लोग सवार थे।

चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन (सीएएसी) ने कहा है कि यह पुष्टि की गई है कि यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया को सक्रिय कर दिया है और एक बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। विमान में 123 यात्री और चालक दल के 9 सदस्य सवार थे।

बताया जा रहा है कि अभी तक बचाव दल दुर्घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है। जंगल में विमान क्रैश करने से बचाव दल को वहां पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि चीन में विमानों की सेफ्टी को लेकर कड़े नियम हैं, यही कारण है कि यहां क्रैश होने की घटनाएं कम होती हैं। पिछली बार 2010 में एक यात्री विमान क्रैश हुआ था।

एविएशन सेफ्टी नेटवर्क के अनुसार चीन की आखिरी बार बड़ी विमान दुर्घटना 2010 में हुई थी। तब हेनान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर ई-190 यात्री विमान कम विजिबिलिटी के कारण यिचुन हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार 96 लोगों में से 44 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

उधर दिल्ली से दोहा जाने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइट QR579 को पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। विमान के कार्गो बे में धुएं का पता चलने के बाद विमान को पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया।