शक्तिशाली देशो में शुमार चीन अपने देश के 20 से 45 साल के यूथ से स्पर्म डोनेट करने को कह रहा है। उसने अपील की है कि देश की खातिर, प्लीज अपने स्पर्म डोनेट करें। दरअसल, इस वक्त चीन के स्पर्म बैंक स्पर्म की भारी कमी से जूझ रहे हैं। इस वजह से सरकार ने यह कदम उठाया है। हाल में ही सरकार ने चीन के लोगों को दो बच्चे करने की इजाजत दी है।

Read also: चीन की भारत के डिफेंस सिस्टम पर नजर, कर सकता है साइबर घुसपैठ

एक स्टडी के मुताबिक, अभी तक जो लोग स्पर्म दान कर रहे थे। उसमें से अधिकांश बुजुर्ग हो चुके हैं या स्पर्म स्क्रीनिंग में वो फेल हो गये हैं। इस वजह से चीन की सरकार इसे आने वाले वक्त के एक संकट के तौर पर देख रही है। इसके बाद यूथ को लुभाने के लिए सोशल मीडिया पर कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें स्पर्म डोनेट करने पर 1000 डॉलर से आईफोन तक के ऑफर हैं। कई स्पर्म बैंक देशभक्ति का भी वास्ता दे रहे हैं।

Read alsoचीन सबसे बड़ा उल्लंघन करने वाला देश है, चुरा रहा है अमेरिकी बौद्धिक संपदा

इतनी कोशिशों के बाद भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि बहुत कम लोग ही अपने स्पर्म को डोनेट करने के बारे में सोचेंगे। इसके दो कारण हैं। पहला यह की वहां के लोग मानते हैं कि स्पर्म से ही उनको लंबी जिंदगी मिलती है। इसलिए अपने स्पर्म डोनेट करके कोई अपनी लाइफ छोटी नहीं करना चाहेगा। दूसरी वजह यह है कि ज्यादातर परिवार किसी अनजान शख्स के स्पर्म को इस्तेमाल करने के लिए भी तैयार नहीं होंगे। वहीं, चीन में युवाओं की गिरती संख्या के चलते उनको इसके लिए कुछ ना कुछ उपाए करना ही होगा।