पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने कमेंट को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। फवाद इसके बाद भी भारत विरोध कमेंट करने से बाज नहीं आते हैं। हाल ही में अपने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस से भारत के लिए लड़ाकू विमान राफेल लेने पहुंचे थे। इस दौरान दशहरे के मौके पर उन्होंने शस्त्र पूजन किया।

राजनाथ सिंह द्वारा किए गए शस्त्र पूजन का प इमरान खान के मंत्री ने मजाक उड़ाया जिसके बाद उन्हें यूजर्स ने फवाद चौधरी को जमकर खरी खोटी सुनाई।दरअसल, फवाद ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें राफेल की तस्वीर पर काफी कुछ लिखा हुआ है। इस तस्वीर को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि जब फ्रांस की तकनीक भारत से मिली। फवाद खान को अंदाजा नहीं था कि उनकी इस टिप्पणी पर उनको जमकर ट्रोल किया जाएगा।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में 8 अक्टूबर को भारत का पहला राफेल विमान लिया। इस दौरान राफेल के पहिए के आगे नींबू भी रखे गए थे और राफेल का शस्त्र पूजन किया गया। फवाद चौधरी ने इसी बात का मजाक बनाया जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस से खरीदे गए 36 राफेल लड़ाकू विमानों की सीरीज में पहला विमान औपचारिक तौर पर हासिल किया। फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम स्थित मेरिनियाक में इस विमान सौंपे जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में सिंह फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ले के साथ शामिल हुए।

राफेल का पहला जेट विमान RB 001 भारत को सौंपे जाने के बाद राजनाथ ने ऊं बनाकर इसकी शस्त्र पूजा की और कुछ देर बाद इसमें उड़ान भी भरी। वह करीब 35 मिनट तक राफेल की सवारी करते रहे। उड़ान पूरी कर लौटने पर उन्होंने मीडिया से कहा कि उड़ान बेहद आरामदायक थी और जीवन में उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह कभी इतनी रफ्तार से उड़ने वाले जेट में सफर करेंगे।