अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क के हत्यारे टायलर रॉबिन्सन को लेकर एक अमेरिकी पॉडकास्टर ने सनसनीखेज दावा किया है। पॉडकास्टर कैंडेस ओवेन्स ने कहा है कि टायलर रॉबिन्सन कर्क की हत्या करने के कुछ ही मिनट बाद डेयरी क्वीन में गया था। डेयरी क्वीन अमेरिका में पॉपुलर रेस्तरां है, जहां पर स्नैक्स जैसे- बर्गर, कोल्ड ड्रिंक, फ्रेंच फ्राइज आदि चीजें मिलती हैं।
अमेरिका में यूटा वैली यूनिवर्सिटी के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना उस समय हुई जब कर्क एक बहस में हिस्सा ले रहे थे।
पॉडकास्टर ओवेन्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर शाम को 6:38 पर डेयरी क्वीन में ली गई थी। डेयरी क्वीन यूटा वैली यूनिवर्सिटी से लगभग 17 मिनट की दूरी पर है।
चार्ली कर्क की हत्या के मामले में पकड़ा गया टायलर रॉबिन्सन कौन है?
ओवेन्स के अनुसार, हत्या के बाद रॉबिन्सन ने अपने कपड़े बदल लिए थे लेकिन उसने पूरी तरह ऐसा नहीं किया था। ओवेन्स ने कहा कि हत्या के बाद रॉबिन्सन की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें उसने जींस और मैरून रंग की शर्ट पहनी हुई है।
ओवेन्स ने चार्ली के हाव-भाव को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि वह हत्या के बाद पूरी तरह संतुष्ट दिख रहा है और एक मनोरोगी जैसा लग रहा है।
मामले की जांच में जुटे अफसरों का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल राइफल के ट्रिगर पर जो डीएनए मिला है, वह रॉबिन्सन के डीएनए से मेल खाता है। हत्या के बाद रॉबिंसन ने अपने साथी को एक मैसेज भेजा था और इसमें उसने हत्या की बात को कबूल किया है। उसके अपार्टमेंट से भी एक नोट मिला है जिसमें चार्ली की हत्या की बात कही गई है।
गोलीबारी के बाद पहली बार सामने आईं चार्ली कर्क की पत्नी, सुनाया भावुक किस्सा