ऑफिस में छुट्टियां न मिलने का रोना रोते तो आपने लगभग सभी कर्मचारियों को सुना होगा पर क्या हो अगर किसी को अपनी शादी के लिए ही छुट्टी न मिले, वो भी सिर्फ दो दिन की। जी हां, एक ब्रिटिश मार्केटिंग कंपनी की CEO ने खुद बताया कि उन्होंने अपने एक कर्मचारी की अपनी ही शादी के लिए मांगी गयी दो दिन की लीव रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर दी है।

ब्रिटिश मार्केटिंग कंपनी की सीईओ लॉरेन टिकनर ने यह खुलासा करके विवाद खड़ा कर दिया है कि उन्होंने एक कर्मचारी के दो दिन की छुट्टी की रिक्वेस्ट को अस्वीकार कर दिया जबकि वह उसकी अपनी ही शादी थ। हालाँकि, इसमें एक मोड़ है। लॉरेन टिकनर ने अपने फैसले को सही ठहराने के लिए थ्रेड्स का सहारा लिया, जिसमें दावा किया गया कि कर्मचारी ने पहले ही 2.5 हफ्ते की छुट्टी ले ली थी और उनकी जगह आने वाले कर्मचारी को ट्रेन करने में विफल रही, जिससे दो बड़े प्रोजेक्ट खतरे में पड़ गए थे।

सीईओ ने कहा कि कर्मचारी की रिप्लेस्मेंट के लिए तैयारी और ट्रेनिंग की कमी उनके छुट्टी से इनकार करने का कारण थी। उन्होंने टीम पर दबाव और टाइम लिमिट पर जोर दिया और कर्मचारी को छुट्टी लेने से पहले एक रिप्लेस्मेंट खोजने और उसे ट्रेन करने का निर्देश दिया।

मैनेजर की मंजूरी के बिना छुट्टी लेने की इजाजत

बाद में, उन्होंने अपने पहले के बयान को स्पष्ट किया और कंपनी की फ्लेक्सिबल टाइम ऑफ पॉलिसी पर प्रकाश डाला, जो कर्मचारियों को मैनेजर की मंजूरी के बिना छुट्टी लेने की इजाजत देती है। अनुरोध को अस्वीकार करने के बावजूद टिकनर ने कर्मचारी को भविष्य में अनलिमिटेड टाइम ऑफ पॉलिसी का उपयोग करने के लिए कहा, जिससे अप्रूवल की जरूरत को किनारे कर दिया गया।

दुबई में पैदल चलने वालों पर लगा हजारों का जुर्माना, जानिए क्या थी गलती?

सीईओ ने लिखा, “इसे फ्लेक्सिबल टाइम ऑफ कहा जाता है। कर्मचारी अपने काम के घंटे तय करते हैं, जहां वे चाहें काम करते हैं, वे जब चाहें छुट्टी लेते हैं।”

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स उनके जवाब से भ्रमित हैं। कुछ लोगों ने उनके पाखंड की ओर भी इशारा किया, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया कि टिकनर उनकी कंपनी की फ्लेक्सिबल टाइम ऑफ पॉलिसी के विपरीत हैं।