पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोगों का गुस्सा पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और नवाज शरीफ सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘हमें चाहिए पाकिस्तान से आजादी’ जैसे नारे लगे। प्रदर्शनकारियों की मांग हैं कि ‘पाकिस्तान को तुरंत कश्मीर से अपनी सेना हटा लेनी चाहिए। हम इसे और नहीं झेल सकते।’ जब पुलिस प्रदर्शन कर रहे लोगों को काबू करने में नाकाम रही तो बलपूर्वक उन्हें वहां से खदेड़ा गया। प्रदर्शन कर रहे एक कश्मीरी ने एएनआई से कहा, ”पाकिस्तान अपने को संभाल नहीं पा रहा। नवाज शरीफ दुनिया के जिस कोने में जाता है, राहिल शरीफ का साया साथ होता है।” पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित, बलूचिस्तान और सिंध प्रदेश में आजादी की मांग तेज हो रही है। अगस्त में सिंध में प्रदर्शन कर लोगों ने सिंधुदेश की मांग की थी। तब प्रदर्शनकारियों ने ‘सिंध मांगे आजादी-आजादी’ और ‘सिंधुदेश-सिंधुदेश’ जैसे नारे लगाए थे। पाकिस्तान में इसी तरह के प्रदर्शन गिलगित-बाल्टिस्तान, बलूचिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में भी हो रहे हैं।
जासूसी के आरोप में पकड़ा गया पाकिस्तानी उच्चायोग का अधिकारी, देखें वीडियो:
बलूचिस्तान में चीन की बढ़ती दखल का बलूच नागरिक लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। ये सभी बलूचिस्तान में चीनी-पाकिस्तानी इकॉनोमिक कॉरिडोर का विरोध कर रहे हैं। बलूचिस्तान के समर्थन में विदेशों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं और रैलियां निकाली जा रही है। रैली के दौरान ‘हम चाहते हैं आजादी, बलूचिस्तान को आजाद करो, बलूचिस्तान जिंदाबाद और मोदी आगे बढ़ो’ जैसे नारे लगाए जा रहे हैं।
#WATCH: Police thrash protesters to silence Black day protests in PoK pic.twitter.com/Ho3h3vu93T
— ANI (@ANI) October 27, 2016
पाकिस्तान में विद्रोहियों की आवाज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से स्वतंत्रता दिवस संबाेधन के दौरान अपनी आवाज दी थी। पीएम मोदी ने कहा था कि बलूचिस्तान के लोगों को उनका हक मिलना ही चाहिए। इसके बाद बलूचिस्तान के कई अलगाववादी नेताओं ने पीएम का श्ुाक्रिया अदा किया था।