Bangladesh Elections: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर भारत चलीं आईं। इसके बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुखिया बनाया गया था। अब यहां केवल इस बात का इंतजार था कि कब चुनाव कराए जाएंगे। इसी बीच, मोहम्मद यूनुस ने चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि आम चुनाव अगले साल के आखिर में या 2026 की शुरुआत में होंगे।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस पर तारीख तय करने के लिए काफी प्रेशर था। मोहम्मद यूनुस ने कहा कि चुनाव की तारीखें 2025 के अंत तक या 2026 की पहली छमाही तक तय की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि चुनाव की व्यवस्था से पहले सुधार किए जाने चाहिए।
शेख हसीना देश छोड़कर भारत आईं
शेख हसीना ढाका में प्रधानमंत्री के आवास पर प्रदर्शनकारियों के धावा बोलने के बाद देश छोड़कर भाग गईं। उनके प्रशासन पर राजनीतिक फायदे के लिए न्यायपालिका और सिविल सेवा का इस्तेमाल करने, चुनावों में धांधली करने और लोकतांत्रिक शासन को कमजोर करने के आरोप लगे। अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान हसीना पर बड़े पैमाने पर मानवाधिकार उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार मामले में मुस्लिम संगठनों का क्या है रुख?
शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस पर बोला हमला
बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस पर शेख हसीना ने रविवार को हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह एक फासीवादी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों ने सत्ता पर कब्जा कर लिया है। यूनुस सरकार की लोगों के लिए कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। हसीना ने कहा, ‘यह सरकार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई नहीं है, इसलिए लोगों के प्रति उनकी कोई जवाबदेही नहीं है। उनका मकसद मुक्ति संग्राम और मुक्ति समर्थक ताकतों की भावना को दबाना और उनकी आवाज को दबाना है।’ उन्होंने कहा कि यूनुस कट्टरपंथी ताकतों का साथ दे रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय समेत अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। इस पर भारत ने चिंता जाहिर की है। पिछले हफ्ते विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ढाका का दौरा किया और वहां भारत की चिंताओं, विशेषकर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित मुद्दों को उठाया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले , क्या कर रही भारत सरकार? पढ़ें पूरी खबर…