Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी नेता खालिदा जिया गुरुवार को छह साल में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं। वह अपनी पुरानी विरोधी बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद नजरबंदी से रिहा हुईं। बता दें, खालिदा जिया कई तरह की गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं।
समाचार एजेंसी AFP ने बताया कि इन दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के बीच राजनीतिक संघर्ष दशकों से देश की राजनीति की एक विशेषता रही है। जिया, जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों में 2018 में जेल में डाल दिया गया था। उनको अगस्त में आजादी मिली, जब शेख हसीना ने छात्र-नेतृत्व विद्रोह के बीच भारत में शरण ली। जिसने हसीना के 15 साल के सत्तावादी शासन को समाप्त कर दिया। गुरुवार को सशस्त्र सेना दिवस के स्वागत समारोह में सजा के बाद उनको पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया।
इस कार्यक्रम में नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस भी शामिल हुए। यूनुस के हाथों में इस वक्त बांग्लादेश की कमान है वो अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं और देश में लोकतांत्रिक बहाली के लिए काम कर रहे हैं। यूनुस ने इस दौरान खालिदा जिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों को सौहार्दपूर्ण बातचीत करते हुए देखा गया।
यूनुस ने कहा कि हम आज विशेष रूप से भाग्यशाली और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि बेगम खालिदा जिया ने हमें अपनी उपस्थिति से सम्मानित किया है। हम सभी खुश हैं कि वह आज हमारे साथ शामिल हुईं।
79 वर्षीय खालिदा जिया, जो रुमेटी गठिया के कारण व्हीलचेयर का उपयोग करती हैं। साथ ही मधुमेह और यकृत सिरोसिस से भी जूझ रही हैं। अपनी रिहाई के बाद से वह निजी रहीं, केवल अस्पताल से एक वीडियो संदेश में संक्षिप्त रूप से दिखाई दीं।
अडानी ग्रुप को एक और बड़ा झटका, अमेरिकी अभियोग के बाद केन्या ने समूह के साथ हवाईअड्डा सौदा रद्द किया
उनकी पार्टी, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने पुष्टि की कि उसके 25 से अधिक नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रोथोम एलो अखबार के अनुसार, पार्टी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर समारोह में जिया को देखकर भावुक हो गए। महामारी के दौरान, जिया ने जेल से स्थानांतरित होने के बाद अपनी अधिकांश सजा घर में नजरबंद रहकर काटी, लेकिन अधिकारियों ने विदेश में इलाज के लिए उनके कई अनुरोधों को खारिज कर दिया।
फेनी में बुधवार को एक रैली में आलमगीर ने कहा कि जिया “बहुत बीमार हैं, उन्हें एक छोटी, कोठरी में झूठे आरोपों में जेल में रखा गया है। अक्टूबर में बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि जिया जल्द ही इलाज के लिए विदेश यात्रा कर सकती हैं, हालांकि, इसकी कोई तारीख नहीं बताई।
