अमेरिकी सीरियल किलर टेड बंडी के कबूलनामे का ब्यौरा सुरक्षा एजेंसियों के साथ आमलोगों के लिए भी चौंकाने वाला है। इससे उसकी हैवानियत की सही तस्वीर सामने आई है। गर्लफ्रेंड द्वारा ठुकराए जाने के बाद टेड लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ बलात्कार कर हत्या करना शुरू कर दिया था। पूछताछ में उसने यह खुलासा किया था। उसने अपनी बर्बरता से सत्तर के दशक में आतंक फैला दिया था। लगातार शहर बदलने के कारण उसे गिरफ्तार करने में सुरक्षा एजेंसियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
‘डेली मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियल किलर टेड बंडी गिरफ्तार होने से पहले 30 से ज्यादा लड़कियों की हत्या कर चुका था। मरने वाली लड़कियों की सही तादाद किसी को मालूम नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि टेड ने कम से कम 36 लड़कियों की हत्या की थी। वह पहले चिकनी-चुपड़ी बातों से लड़कियों को अपनी जाल में फंसाता था। उसने पूछताछ में बताया था कि वह लड़की को साथ ले जाता था। कार के पास पहुंचते ही प्रहार कर उसे अचेत कर देता था। फिर सुनसान इलाके में ले जाकर बालात्कार करता था और फिर उसकी हत्या कर देता था। टेड लड़कियों का सिर कुचलना नहीं भूलता था। मनोवैज्ञानिक बताते हैं कि बहुत ज्यादा घृणा के कारण वह ऐसा करता था। टेड 1970 के दशक में ऐसे मनोरोगियों के लिए पोस्टर ब्वॉय बन गया था। उसने इतनी हत्याएं कर डाली थीं कि उसे शव को ठिकाने लगाने के बारे में भी उसे ठीक से जानकारी नहीं थी।
अपराध मामलों के विशेषज्ञ क्रिस्टोफर बेरी डी ने बताया कि टेड की पहली गर्लफ्रेंड बहुत खूबसूरत थी। एक दिन वह टेड को अपने पिता से मिलाने के लिए ले गई थी, जिन्होंने उसे नापसंद कर दिया था। गर्लफ्रेंड के पिता ने टेड से कहा था कि वह दोबारा उनकी बेटी के साथ न दिखे। इसके बाद गर्लफ्रेंड ने टेड को ठुकरा दिया था। बकौल क्रिस्टोफर, टेड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जीवन बिताने का सपना बुना था जो टूट चुका था। वह बताते हैं कि टेड ने जिन लड़कियों की हत्याएं की वे सब आपस में बहन जैसी लगती थीं।