अमेरिका में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस का घेराव किया। हिंसक विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस की बाड़ को गिराने का प्रयास किया। शनिवार की रात, फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ अपशब्द बोले और नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के बाहर एक बाड़ को तोड़ने की कोशिश की।
सीक्रेट सर्विस ने कहा कि विरोध अधिक हिंसक होने के कारण उन्होंने उस एरिया से गैर-जरूरी कर्मचारियों को हटा दिया। एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों को बाड़ को इतनी जोर से हिलाते हुए कैद किया गया कि उसका एक हिस्सा ढीला हो गया। सीक्रेट सर्विस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों का डटकर सामना किया और उन्हें व्हाइट हाउस के मैदान में प्रवेश करने से रोका।
प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर पानी की बोतलें और छड़ें फेंकी और बाड़ पर चढ़ने का प्रयास किया। उन्होंने राष्ट्रपति के खिलाफ नारे लगाते हुए कहा कि वो बच्चों की हत्या का समर्थन करते हैं।
व्हाइट हाउस के गेट से टकरा गयी थी गाड़ी
इससे पहले अमेरिका में 8 जनवरी को एक गाड़ी व्हाइट हाउस परिसर के एक गेट से टकरा गयी थी। यूएस सीक्रेट सर्विस ने इसके बाद गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया था। गाड़ी की टक्कर व्हाइट हाउस के नॉर्थ ईस्ट साइड की तरफ के कॉम्प्लेक्स में हुई थी। यूएस सीक्रेट सर्विस ने जानकारी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया था। घटना के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन व्हाइट हाउस में मौजूद नहीं थे। सीक्रेट सर्विस ने ड्राइवर के नाम का भी खुलासा नहीं किया और न ही उस पर कोई क्रिमिनल चार्ज लगाए गए हैं।
वहीं, जलवायु संबंधी मामलों पर अमेरिका के स्पेशल एंबेसडर जॉन केरी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से जल्द ही इस्तीफा दे रहे हैं। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। लंबे समय से सीनेटर रहे केरी को बाइडन के नवंबर 2020 का चुनाव जीतने के बाद प्रशासन की ओर से खासतौर से जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए बनाए गए इस नए पद पर नियुक्त किया गया था। केरी की 2015 के पेरिस जलवायु समझौते की रूपरेखा बनाने में अहम भूमिका रही। वह ओबामा प्रशासन के दौरान विदेश मंत्री भी रहे।