अमेरिका ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान अगले दो हफ्तों में परमाणु हथियार बना सकता है। अमेरिका की डिफेंस मिनिस्ट्री ने एक रिपोर्ट में बताया कि ईरान के पास दो हफ्ते के अंदर परमाणु हथियार विकसित करने के लिए पर्याप्त संसाधन है। अमेरिका के इस दावे से पूरी दुनिया हैरान रह गई है।

कैमरे लगाने की अनुमति नहीं दे रहा ईरान

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका को ईरान परमाणु संयंत्र में कई महत्वपूर्ण स्थलों पर कैमरे लगाने की भी अनुमति नहीं दे रहा है, इसलिए सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। मई 2023 में सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ था कि ईरान पहाड़ों के नीचे परमाणु हथियार बना रहा है।

अमेरिका ने ईरान पर लगाया बड़ा आरोप

अमेरिका ने ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियां नहीं दे रहा है। अमेरिका ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान में यूरेनियम का उत्पादन परमाणु हथियार बनाने के लेवल तक पहुंच चुका है और अब देश बेहद कम समय में ही परमाणु हथियार बनाने में सक्षम है।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के पहाड़ों में टनल खोदते होते हुए कुछ मजदूर दिखाई दे रहे हैं। यह जगह इराक की बॉर्डर के बेहद नजदीक है। परमाणु कार्यक्रम की निगरानी करने वाली संस्था ने हाल ही में कहा था कि ईरान ने यूरेनियम को 84% तक हासिल कर लिया है। वहीं परमाणु बम बनाने के लिए 90 फ़ीसदी से थोड़ा कम ही यूरेनियम की जरूरत पड़ती है।

ईरान पिछले 20 सालों से परमाणु शक्ति बनने की कोशिश कर रहा है। हालांकि पश्चिमी देश ऐसा नहीं चाहते हैं और वह उसके लिए बार-बार रुकावटें पैदा कर रहे हैं। 2015 में ईरान ने अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, जर्मनी, रूस और फ्रांस के साथ डील की थी और इस समझौते का मतलब था कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। लेकिन ईरान 2018 में इस समझौते से बाहर आ गया और उसके बाद ही इसने यूरेनियम के शोध का काम शुरू कर दिया।