भारत की तरफ से जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान ने 9 अगस्त को भारत के साथ औपचारिक रूप से अपने आर्थिक संबंध तोड़ लिए हैं। संयुक्त राष्ट्र कॉन्फ्रेंस की भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2.8 अरब डॉलर का है।
इसमें से 2.3 अरब डॉलर भारत की तरफ से निर्यात किया जाता है जबकि पाकिस्तान महज 50 करोड़ डॉलर का आयात करता है। आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान की भारत पर निर्भरता अपने पड़ोसी की तुलना में अधिक है। भारत अपने कुल निर्यात का महज 0.73 फीसदी ही पाकिस्तान को निर्यात करता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान, भारत की तुलना में हमारे यहां से पांच गुना अधिक आयात करता है। इस मामले में भारत पाकिस्तान पर तुलनात्मक रूप से कम निर्भर है। साल 2019 में भारत के कुल आयात में से पाकिस्तान ने 0.09 फीसदी आयात किया।
पाकिस्तान के कुल आयात में भारत की हिस्सेदारी 3.9 फीसदी है। भारत, पाकिस्तान से सबसे अधिक सीमेंट आयात करता है। इसके अलावा कोई अन्य चीज भारत 10 फीसदी से अधिक आयात नहीं करता है। पाकिस्तान 40 चीजों के लिए भारत पर भारी रूप से निर्भर है। पाकिस्तान अपने कुल आयात का 10 फीसदी हिस्सा भारत से आयात करता है।
पाकिस्तान भारत से दाल, मीट, आभूषण व कीमती पत्थर, संरक्षित फल, जानवरों का तेल, क्रूड एनिमल मैटिरियल, कपास आदि आयात करता है। व्यापार प्रतिबंध से भारत और पाकिस्तान दोनों को नुकसान हो रहा है। आयात पर प्रतिबंध लगाने से घरेलू बाजार में कीमतें बढ़ रही हैं जबकि निर्यात पर प्रतिबंध से घरेलू उत्पादकों को नुकसान हो रहा है।
[bc_video video_id=”6007761596001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
वे लोए नए बाजार तलाशने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारत के कपास और जानवर के तेलों के लिए पाकिस्तान एक बड़ा बाजार है। 13 सामान ऐसे हैं जिनका एक-चौथाई आयात भारत को होता है। भारत पाकिस्तान से एलुमिनियम अयस्क, पॉलीमर ऑफ विनाइल क्लोराइड, फर स्किन, आयरन और स्टील रिमेल्टिंग, ऊन और जानवरों के बाल, सिंथेटिक रबर, प्लास्टिक वेस्ट और स्क्रैप, स्टोन आदि शामिल है। पुलवामा हमले के बाद से एयर स्पेस बंद करने से पाकिस्तान को 10 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा।

