अफगानिस्तान में छह तालिबान कैदियों को रविवार (8 मई) को फांसी दी गई। साल 2014 में अफगान गनी के सत्ता में आने के बाद पहली बार इतने लोगों को फांसी दी गई है। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अफगान संविधान के अनुसार गनी ने उन छह आतंकवादियों को फांसी देने की मंजूरी दी जिन्होंने नागरिकों एवं सार्वजनिक सुरक्षा के खिलाफ गंभीर अपराध किए थे।’’
सरकार के एक सूत्र ने कहा कि जिन छह लोगों को फांसी दी गई वे सभी तालिबान कैदी थे। गनी ने पिछले महीने तालिबान के खिलाफ कड़ी सैन्य प्रतिक्रिया का संकल्प लिया था।