रूस की एक अदालत ने सोमवार को एक 72 साल के अमेरिकी नागरिक को 7 साल की सजा सुनाई है। उसपर आरोप था कि उसने यूक्रेन में पैसे लेकर एक सैनिक के तौर पर लड़ाई में हिस्सा लिया था। जानकारी सामने आई है कि स्टीफ़न हबर्ड नाम के इस शख्स ने फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद यूक्रेनी सेना के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और दो महीने बाद पकड़े जाने तक उनके साथ मिलकर लड़ता रहा। हबर्ड को पहले 10 महीने की सजा सुनाई गई थी लेकिन अब उसे 7 साल की सजा सुनाई गई है।
रूसी सेना के खिलाफ लड़ने की सजा
स्टीफ़न हबर्ड पिछले महीने भाड़े के सैनिक होने के आरोपों में दोषी करार दिया गया था। रूसी अभियोजकों ने आरोप लगाया कि हबर्ड ने लगभग 1,000 डॉलर प्रति माह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद इज़ियम के प्रमुख शहर में यूक्रेन के साथ लड़ाई लड़ी थी। स्टीफ़न हबर्ड ने सुनवाई के दौरान कोर्ट से कहा कि उनके भाई का रूस के पक्ष में विचार रहा है और वह ऐसा नहीं कर सकते, उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत है। वह एक अच्छे इंसान हैं जिनके पास कभी बंदूक तक नहीं रही है।