शायद पाकिस्तानी मीडिया के पास अपने देश के नागरिकों को दिखाने के लिए खबरे नहीं हैं और अगर खबरें हैं तो पाकिस्तानी की खबरें दिखाने की इजाजत वहां के मीडिया को दी नहीं जाती। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान के टीवी चैनल समय-समय भारत के मजाक उड़ाने वाले वीडियो बनाते रहते हैं। कई पाकिस्तानी टीवी चैनल तो भारत का मजाक उड़ाने के स्पेशल शो भी करते हैं, जिसमें भारत के कई लोगों को मजाक बनाया जाता है। इन दिनों पाकिस्तानी मीडिया में पीएम मोदी का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी का मजाक बनाया गया है।

इस वीडियो को BHakto ke papa नाम के फेसबुक पेज  से अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 87 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 3.5 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को 2.5 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर भी किया है।

यह वीडियो 1.52 सेकंड का है जिसमें 4-5 लोग हैं। वीडियो की शुरुआत में एक पाकिस्तान टीवी अंकर दिखती है, जो कहती है कि भारतीय वजीरेआजम को किस चीज से अलर्जी है। इस  वीडियो में चार-पांच लोगों को दिखाया गया है। एक व्यक्ति पीएम मोदी का बहरूपिया बना हुआ है जो पीएम मोदी की एक्टिंग करने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में पीएम मोदी को कथित तौर पर मोदी को डॉक्टर के पास ले जाया जाता है। वीडियो में दिखाने की कोशिश की गई है भारतीय पीएम मोदी को शांत‍ि से अलर्जी है।

इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। देवेंद्र गोगोई नाम के एक युवक ने लिखा है, ” ऐसी video बेशर्मी की हद है पूरा पाकिस्तान मोदी के पीछे पड़ा हैं और यहां भी कुछ पाकिस्तानी परस्त लोग अनाप शनाप बिना किसी तर्क के देश के PM की बेहुदा video बनाकर पाकिस्तान को कितना सुकुन देते हैं | इस देश को दुश्मनों की ज़रूरत नहीं हैं|” वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।