भारत में टिक टॉक (Tik Tok) को बैन कर दिया गया है। अब इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और अन्य ऐप स्टोर से डाउनलोड नहीं किया जा सकता है, क्योंकि यहां इसे ब्लॉक कर दिया है। अब नए यूजर्स इसे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। भारत में टिक टॉक के करीब 12 करोड़ मंथली ऐक्टिव यूजर्स हैं। बता दें कि टिक टॉक की मदर कंपनी बाइट डांस है। इसके अंतर्गत कई और ऐप्स आते हैं। ये एक चीनी कंपनी है और इसकी वैल्यू 75 बिलियन डॉलर का माना जाता है। टिक टॉक के बैन होने के बाद से ट्विटर पर लोग मजा ले रहे हैं। काफी ह्यूमर भरे कमेंट्स कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि इससे अच्छा दिन क्या होगा। ट्विटर पर कई यूजर टिक टॉकक की पुरानी वीडियोज को शेयर कर बड़े मजाकिय कमेंट्स कर रहे हैं। इन्हीं में से कुछ मजेदार कमेंट के साथ वीडियोज देखिए-
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, आप मेरा विश्वास करें या ना करें लेकिन इसी आदमी के चलते भारत में टिक टॉक को बैन कर दिया गया है।
Trust Me Or Not But This guy is The Only Reason Behind TikTok's Ban…
RT If You Feeling Sad for Him#TikTok#TikTokban pic.twitter.com/IfbRbHpmxU— MeMe_वाला (@black_snake10) April 17, 2019
लव यू विकास नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, इसी के कारण टिक टॉक बैन हुआ।
https://twitter.com/loveubikasss/status/1118428696426057728
चौकीदार गौरव नाम के एक यूजर ने एक महिला का मजाकिया वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, यही वीडियो देखकर सरकार ने टिक टॉक को बैन किया है।
#TikTokban
Government Ban Tik Tok after seeing this video pic.twitter.com/r7taXUHX9e— Gaurav (@grjain) April 17, 2019
वहीं मनीषा गुप्ता नाम की यूजर ने पीएम नरेंद्र मोदी के अंदाज में लिखा, और कितने अच्छे दिन चाहिए मित्रों।

दीनदयाल मीना नाम के यूजर ने एक फसल कटे खेत का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कुछ लड़के माथा पकड़कर बैठे हैं। इसके साथ लिखा है, टिक टॉक बैन होने के बाद लोग अपने काम पर लौट गए हैं।
