24 घंटे में नीतीश कुमार का दूसरा अवतार देखने को मिला। जिस भाजपा से दो पहले नीतीश कुमार ने रिश्ता तोड़ लिया था, अब उसी BJP का हाथ थाम लिया है। नीतीश के इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर नीतीश की खूब चर्चा हुई। आज हम आपके लिए लाए हैं सोशल मीडिया पर लिखे गए कुछ फनी कमेंट्स-
नीतीश ने इस्तीफा दिया । मज़े नीतीश के हुए । फायदा BJP को हुआ । बर्बाद लालू हुआ । घाटा कांग्रेस को हुआ।
पर रो आपिये रहे है।
***
बहनजी तो BJP-JDU मिलन को लोकतंत्र के लिए ख़तरा बता बैठीं, बाक़ी सुरक्षित तो बिहार लालू के हाथ में ही था शायद।
***
लालू-नीतीश गठबंधन का हश्र देखकर समझ में आया कि बड़े-बुजुर्ग लव मैरिज करने से मना क्यों करते हैं..।।
***
इतिहास गवाह है। पुत्र मोह में जब महाभारत हो गया तो ये लालू यादव और कांग्रेस किस खेत की मूली हैं।
***
बिहार में बहार हो, नीतीश कुमार हो..!
तिहाड़ में बहार हो, लालू परिवार हो…..
***
अगर BJP नितीश की जगह अगर लालू को समर्थन देने की बात करती, तो 30 सेकेंड के अंदर लालू जय श्रीराम के उदघोष के साथ BJP में होते।
***
लालू जी घोटालो का रिकॉर्ड बनाये ना बनाये लेकिन नीतीश जी सबसे ज्यादा बार शपथ लेने का रिकॉर्ड जरूर बना लेंगे
***
लालू मामा दूर के
चारा खाएं चूर के
तेजस्वी को दिया थाली मे
नितिश को दिया प्याली मे
नितिश गए रूठ
गठबंधन गया टूट
***
अब तो सोनम गुप्ता को सामने आकर कह ही देना चाहिए, बेवफा हम नहीं नीतीश है।
***
सोचने तक का मौका नहीं मिला लालू प्रसाद को कल महा गठबंधन थी आज एनडीए गठबंधन हो गई
इसे कहते हैं राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक।
***
तलाक JDU और RJD के बीच हुआ किन्तु विधवा कॉंग्रेस हो गई।
बिहार में बहार है ।
लालु के बेटा बेरोजगार है ।।
***
बिहार का राज्यपाल भी लालू की मंदबुद्धि औलाद के मजे ले रहा है……. नितीश कुमार का शपथ ग्रहण 10 बजेै था और तेजस्वी को 11 बजे बुलाया था।
***
सूत्रों से पता चला है कि राहुल लालू को फोन करके पूँछ रहे थे की AmitShah नीति की कोई किताब मार्केट मे है क्या ??॥
चाणक्य तो कुछ नही था यार
***