भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितनी पढ़ाई की है, इसको लेकर काफी विवाद हो चुका है। कई बार विपक्षी नेता पीएम की डिग्री को लेकर सवाल उठा चुके हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे पर कभी कुछ नहीं बोला। मोदी पर आरोप लगाने वाले विपक्ष के कई नेताओं का तो यहां तक कहना है कि मोदी ने अपनी पढ़ाई के बारे में देश को गलत जानकारी दी है। चार जुलाई को कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो अपलोड किया है। यह वीडियो 53 सेंकेड का है। जिसमें पीएम मोदी कहते दिख रहे हैं कि उनकी शिक्षा ही नहीं हुई है।
हालांकि पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है कि नरेंद्र मोदी ने राजीव शुक्ला को बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई दसवीं तक ही की थी लेकिन बाद में दिल्ली आने पर पत्राचार से उच्च शिक्षा ली।
पीएम मोदी की शिक्षा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कई बार सवाल उठा सकते हैं। कई आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेस करके पीएम मोदी की डिग्री पर सवाल उठाए थे।
इस वीडियो में पीएम मोदी कहते हुई दिख रहे हैं कि, ” मेरी कोई पढ़ाई नहीं हुई है दोस्तों। मैं 17 साल की उम्र में घर छोड़कर चला गया था। आपको यह बात जानकार आश्चर्य होगा। जैसे की वो मैडम बता रही थी कि व्यक्ति शिक्षा के कारण आगे नहीं बढ़ता है तो बता दूं मेरी शिक्षा ही नहीं हुई है। इसलिए आगे बढ़ गया।” मोदी के ये कहने के बाद वो खुद भी हंसने लगे और जनता भी ठहाके लगाने लग गई।
मोदी को कहते सुना जा सकता है कि उनकी शिक्षा हाई स्कूल तक ही हुई है। बता दें पीएम मोदी का ये वीडियो अधूरा है। इस वीडियो को दो वीडियो क्लिप से जोड़कर बनाया गया है। एक क्लिप में पीएम मोदी का एक भाषण दिखाया गया है तो वहीं दूसरे में क्लिप में पीएम मोदी का कई साल पहले का एक इंटरव्यू दिखाया गया है। पीएम मोदी का ये इंटरव्यू साल 90 के दशक का है, जब वो किसी संवैधानिक पद पर नहीं थे। बता दें इन दोनों क्लिप में इसमें उनके अधूरे भाषण और उनके अधूरे इंटरव्यू को दिखाया गया है। ट्विटर से अपलोड किए गए इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि हम नहीं करते हैं।
PM Modi is writing a book for youth on "examination stress" – here is the cue to the solution he is going to offer. Check out the preface! pic.twitter.com/te1KgFiK9t
— Gaurav Pandhi (@GauravPandhi) July 4, 2017
देंखें पीएम मोदी का राजीव शुक्ल के साथ पूरा इंटरव्यू
पीएम मोदी के अलावा अगर देश के दूसरे नेताओं की पढ़ाई की बात करें तो देश के गृह मंत्र राजनाथ सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में M.SC किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने M.COM के अलावा नागपुर विश्वविद्यालय से LLB किया है तो वहीं केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने B.A और L.L.B किया है। लालू प्रसाद यादव ने M.A और L.L.B किया है। मुलायम सिंह यादव ने B.A और पोलिटिकल साइंस से M.A किया है।