पाकिस्तानी क्रिकेटर्स खेल में भले उस्ताद बन गए हों, लेकिन अंग्रेजी में उनका मामला अभी ढीला है। वे कई मौकों पर अपनी अंग्रेजी के चलते हंसी का पात्र बने हैं। उनकी मजेदार अंग्रेजी के कुछ नमूने आज हम आपको दिखा रहे हैं। अगर पाकिस्तानी खिलाड़ी और फैंस भी इन्हें देख लें, तो उनका भी हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा।

1.सरफराज अहमदः कॉन्फ्रेंस से पहले ही घबराए नजर आते हैं। पूछते हैं सारे इंग्लिश के रिपोर्टर्स हैं। सवाल पूछे जाने पर टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलते हैं। किसी तरह जवाब देते हैं। इसके बाद हिंदी में सवाल किया जाता है, उस पर भी कहते हैं कि सर मैं समझा नहीं आपका सवाल।

2.उमर अकमलः प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल समझ में नहीं आता। दोबारा सवाल पूछने को कहते हैं। वही सवाल फिर पूछा जाता है, तो विस्तार से बताते हैं। अगला सवाल पूछे जाने पर अजीब सा मुंह बनाते हैं और सिर के बाल खुजाते हैं। सोचते रहते हैं फिर जवाब देते हैं।

3.शाहिद अफरीदीः वीडियो में शाहिद अफरीदी एंकर रमीज रजा से बात कर रहे होते हैं। वह पहले हिंदी में बात कर रहे होते हैं। बीच में जब अंग्रेजी का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें अंग्रेजी बोलने में दिक्कत होती है, लिहाजा दोबारा हिंदी में बात शुरू कर देते हैं।

4.सईद अजमलः सईद अंग्रेजी भले ही अच्छी न बोल पाते हों, लेकिन उनके कॉन्फिडेंस की दाद देनी पड़ेगी। जब वह अंग्रेजी नहीं बोल पा रहे होते हैं या उन्हें उसमें दिक्कत हो रही होती है, तब वे मुस्कुराते रहते हैं। आप खुद ही देखिए वीडियो में।

5.मोहम्मद हफीजः पाकिस्तान के मो. हफीज को अंग्रेजी में शायद यू नो (आप जानते ही हैं)…से कुछ ज्यादा ही प्यार है। बातचीत में बार-बार यू-नो…यू नो करते दिखाई पड़े।