कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को मशूहर शो ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा’ से पहचान मिली थी। इस शो में सुनील ग्रोवर के कैरेक्टर ‘गुत्थी’ को काफी पसंद किया गया था। लोगों को अपने निराले अंदाज से हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाने पर मजबूर कर देने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर 41 साल के हो गए हैं। सुनील ग्रोवर ने अपने अभिनय की शुरुआत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से की थी। 2016 में आई फिल्म ‘बैसाखी’ में सुनील ग्रोवर नजर आए थे। उसी साल उन्होंने फिल्म ‘बागी’ में श्रद्धा कपूर के पिता का रोल किया था। ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा’ में उनके अंदाज ने सबको अपना दीवाना बना दिया था। उनके कॉमेडी वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी देखे गए। सुनील ग्रोवर को उनके प्रशंसकों ने भरपूर प्यार दिया है।

सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवनग, काजोल, माधुरी दीक्षित समेत कई बॉलीवुड कलाकार और जानी-मानी हस्तियां ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा’ शो में आ चुकी हैं। सुनील ग्रोवर की कॉमेडी पर इन सभी के ठहाकों की गूंज हम पहले भी सुन चुके हैं। सुनील ग्रोवर की एक्टिंग देख हंसते-हंसते अभिनेत्री काजोल की आंखों में पानी तक आ गया था। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव भी ग्रोवर की एक्टिंग देख हंसते-हंसते लोट पोट हो गए थे और उनकी आंखों से भी पानी छलक गया था। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके ये कॉमेडी वीडियो आपको काफी गुदगुदाएंगे।

https://www.instagram.com/p/BlwyjoljFaM/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

https://www.instagram.com/p/Bl_RktcHH0v/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

https://www.instagram.com/p/Bl7nGTYltqR/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

https://www.instagram.com/p/Bl5ExbBBsRd/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

https://www.instagram.com/p/Bl3D_uuHZrp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

यकीनन कॉमेडी और सुनील ग्रोवर एक-दूसरे के पर्यायवाची बन चुके हैं। उनका नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर रौनक आ जाती है और बेहतरीन कॉमेडी देखने के लिए लोग उतावले होने लगते हैं। रेडियो से शुरू हुआ सुनील ग्रोवर का ये सफर टीवी के रास्ते अब फिल्मों तक पहुंच गया है।