भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ कार्यक्रम के तहत टीम इंडिया के पूर्व महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। यहां आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत अब तक कई जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात कर चुके हैं। इन हस्तियों में रतन टाटा, माधुरी दीक्षित और लता मंगेश्कर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। बहरहाल महेंद्र सिंह धोनी से अमित शाह की इस मुलाकात पर अब लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग एक से बढ़कर एक फनी MEMES शेयर कर रहे हैं।
एक यूजर ने ट्विटर लिखा, ‘धोनी ने अमित शाह से कहा कि पहले आराम से खेलता हूं, पर जब कुछ समझ में न आये तो जीतने के लिए लास्ट में छक्का मार देता हूं। इसपर तुरंत जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं भी मार देता हूं।’ राहुल शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा कि ‘शाह जी – इतने फिट कैसे हो, धोनी – सुबह टहलने जाता हूं, शाह जी- मुझे तो कभी मिले नहीं।’ मनु आजाद ने लिखा कि ‘धोनी – मैं विकेटकीपर हूं, अमित शाह – मैं विकेट टेकर हूं।’
एक यूजर ने लिखा कि ‘धोनी की मुलाकात? अच्छा मौका है धोनी के पास राजनीति में आने का, जब पाकिस्तान का क्रिकेटर पीएम पद तक जा सकता है तो भारत का भी सीएम तो बन ही सकता है। धोनी वैसे भी निर्विवाद आदमी हैं।’ अभय चौधरी नाम के एक यूजर ने लिखा कि ‘जब एक बेस्ट फिनीशर ने दूसरे बेस्ट फिनीशर निशयर मुलाकात की।’
धोनी:पहले आराम से खेलता हूँ ,पर जब कुछ समझ मे न आये तो जीतने के लिए लास्ट में छक्का मार देता हूँ
शाह: मैं भी मार देता हूँ pic.twitter.com/fx9cGLVxB0
— Nitish (@NitishOffice) August 6, 2018
Amit Shah : You are the best Finisher
Dhoni : aapse hi tho seekha hai Mota bhai
Amit Shah : nahi, mera matlab tha you finished the career of few in the team.
— Republic Of Bakchodi (@followTheGupta) August 6, 2018
Dhoni – I am wicketkeeper
Amit Shah – I am wicket taker pic.twitter.com/bJjF8y1emU
— Manu Azad (@manuazad_) August 6, 2018
Shah ji – itne fit kaise ho Dhoni – morning walk pe jata hu. Shah ji – mujhe to kabhi mile nahi. Dhoni – @retheeshraj10 @polysmind @AmTrehan @ThokoSinghSidhu @iScrew pic.twitter.com/A22tcujpau
— Rahul Sharma (@rahulsharmaCong) August 6, 2018
धोनी क्या दुध पिता बच्चा है जो अमित शाह पटा रहै हैं कुछ लोग अपने आप सबसे ज्यादा समझदार समझते हैं
— Pannalal Mewada(kalal) (@mewada55) August 6, 2018
शायद अमित शाह धोनी से पूछ रहे हैं 2019 के World Cup से तुम भी बाहर हो और 2019 के election से bjp भी बाहर है?
— जियो यूनिवर्सिटी (@Mehd77705068Ali) August 6, 2018
धोनी को ‘जुमलों की डायरी’ पेश करते अमित शाह ☺ pic.twitter.com/gdAQubEyzW
— K P Singh (@kpsingh1966) August 6, 2018
शायद अमित शाह धोनी से पूछ रहे हैं 2019 के World Cup से तुम भी बाहर हो और 2019 के election से bjp भी बाहर है.. .!
— NIKHIL (@BhartiBinay) August 6, 2018
भाजपा के ‘संपर्क ऑफ समर्थन’ कार्यक्रम का मकसद विभिन्न क्षेत्रों की गैर राजनीतिक हस्तियों को साल 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। पार्टी के इस कार्यक्रम के तहत सिर्फ अमित शाह ही नहीं पार्टी के कई दूसरे नेता भी लोगों से मिल रहे हैं। हालांकि विपक्ष कई मौकों पर भाजपा के इस कार्यक्रम की आलोचना भी कर चुका है। बीएसपी प्रमुख मायावती ने भाजपा के इस कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘ये और कुछ नहीं सिर्फ बड़े और खास लोगों के साथ फोटो खिंचवाने की भाजपा नेताओं की ललक है।’